गाजा पट्टी में मारे गये 25 हजार से ज्यादा लोग.. अमेरिका ने माना हुआ 'नरसंहार', फिर भी इजराइल को भेजेगा हथियार!

Israel-Hamas War: अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने गुरुवार को माना है, कि 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी में शुरू हुए इजराइली हमलों में अभी तक 25,000 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों की मौत हो चुकी है। हाउस आर्म्ड सर्विस कमेटी के सामने सुनवाई के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इस आंकड़ें को स्वीकार किया है।

सुनवाई के दौरान लॉयड ऑस्टिन ने कहा, कि "मौत का आंकड़ा 25 हजार से ज्यादा है। इसके अलावा ऑस्टिन ने कहा, कि गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल को लगभग 21,000 सटीक-गाइडेड युद्ध सामग्री प्रदान की गई है।

US Defence Secretary

इसके अलावा, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने हाउस आर्म्ड सर्विस कमेटी को कहा, कि इजराइल अपने नागरिकों की सुरक्षा कर सकता है और उसे अपने नागरिकों की सुरक्षा करने का अधिकार है।

गाजा में 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिकी रक्षा मंत्री के बयान के बीच हमास नियंत्रित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है, कि इजरायली सैनिकों ने गाजा शहर में एक भोजन लेने उमड़ी फिलिस्तीनियों की भीड़ पर इजराइल ने भारी गोलीबारी की, जिसमें भारी संख्या में लोगों की मौत हो गई है।

इजरायली अधिकारियों ने स्वीकार किया है, कि सैनिकों ने गोलीबारी की, लेकिन उन्होंने कहा, कि भीड़ के धमकी भरे अंदाज में आने के बाद उन्होंने ऐसा किया। सेना ने एक बयान में कहा, कि "ट्रकों द्वारा धक्का देने, रौंदने और कुचले जाने से दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, कि संयुक्त राज्य अमेरिका अभी भी यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहा है, कि गाजा शहर में क्या हुआ था? जब उनसे पूछा गया, कि क्या जानमाल के नुकसान से संघर्ष विराम के प्रयास जटिल हो जाएंगे, तो उन्होंने कहा, "मुझे पता है, कि ऐसा होगा।"

आपको बता दें, कि इस युद्ध की शुरूआत 7 अक्टूबर को हुई थी, जब हमास के आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल पर भीषण हमले अचानक शुरू कर दिए थे और 1200 से ज्यादा इजराइलियों को मार डाला था। वहीं, 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें से 130 लोग अभी भी हमास के कब्जे में हैं। इसके बाद इजराइल ने हमास के समूल नाश की कसम खाई है और लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है।

सऊदी अरब, मिस्र और जॉर्डन ने इस घटना में इजराइल पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। अलग-अलग बयानों में, उन्होंने मानवीय सहायता के लिए सुरक्षित मार्ग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल पर अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने और तत्काल संघर्ष विराम के लिए एक समझौते पर पहुंचने के लिए दबाव बनाने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

US Defence Secretary

इजराइल का ऑपरेशन लगातार जारी

इस बीच वफा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कलंदिया शिविर पर हमला किया है और एली की बस्ती में इजरायली नागरिकों पर घातक हमले से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इजरायली सेना ने कलंदिया में एक घर पर हमला किया और एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वफ़ा ने यह भी बताया कि इजरायली सेना ने घर को ध्वस्त करने की तैयारी में उसका माप भी लिया है।

वहीं, अमेरिका ने अल्जीरिया की तरफ से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दिए गये उस बयान को रोक दिया गया है, जिसमें उत्तरी गाजा में खाद्य सहायता का इंतजार कर रहे 100 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की हत्या के लिए इजराइल को दोषी ठहराया गया था। फिलिस्तीन के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत रियाद मंसूर ने संवाददाताओं से कहा, कि इस बयान को अमेरिका को छोड़कर यूएनएससी के सभी 15 सदस्यों ने समर्थन दिया था। बयान को रोकने के फैसले के बारे में बताते हुए अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट वुड ने कहा, "हमारे पास जमीनी स्तर पर सभी तथ्य नहीं हैं - यही समस्या है।"

उन्होंने कहा, कि अमेरिका "लोगों की मृत्यु कैसे हुई इसकी परिस्थितियों" को सत्यापित करने की कोशिश कर रहा है, ताकि यह देखा जा सके, कि "हम कोई ऐसा बयान जारी कर सकें, जिसपर हर किसी की सहमति हो सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+