नेवी डे से पहले अमेरिका ने दिया इंडियन नेवी को तोहफा, एक बिलियन डॉलर की तोपों को दी मंजूरी
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इंडियन नेवी को मजबूत बनाने वाले एक फैसले को मंजूरी दे डाली है। नेवी डे से पहले ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से भारत को एक बिलियन डॉलर की कीमत वाली नेवल गनों की बिक्री को मंजूरी दे डाली है। भारत इसके साथ ही उन देशों की लिस्ट में आ जाएगा जिसे अमेरिका की तरफ से इन गनों का अपग्रेडेड वर्जन मिलेगा। इन गनों को एमके-45 गन सिस्टम के तौर पर जाना जाता है। बुधवार को ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से इसकी मंजूरी मिली है।

क्या है इन गनों की अहमियत
इन गनों को वॉरशिप्स और फाइटर जेट्स के खिलाफ के खिलाफ और तटों पर बमबारी के लिए किया जाता है। अमेरिका के इस फैसले से इंडियन नेवी की स्ट्राइकिंग केपेबिलिटीज में इजाफा होगा। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी की तरफ से मंगलवार को इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें कहा गया कि 13 एमके-45 पांच इंच/ 62 कैलिबर (एमओडी 4) नेवल गनों और उनसे जुड़े उपकरणों की प्रस्तावित विदेशी सैन्य बिक्री की अनुमानित लागत 1.0210 अरब डॉलर है। नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएई सिस्टम्स लैंड एंड आर्मामेंट्स की तरफ से बनाए जाने वाले इन हथियारों की प्रस्तावित बिक्री से भारत को दुश्मनों के हथियारों से मौजूदा और भविष्य के जोखिमों से निपटने में मदद मिलेगी। इसमें आगे जानकारी दी गई, 'एमके-45 गन सिस्टम से अमेरिका और अन्य संबद्ध बलों के साथ अंतर-क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एंटी-सर्फेस युद्ध और एंटी-एयर रक्षा मिशन का संचालन करने की क्षमता मिलेगी। इस बढ़ी हुई क्षमता की मदद से भारत क्षेत्रीय खतरों से निपटने और अपनी जमीन की रक्षा करने में सक्षम होगा।' इसके अलावा इस उपकरण की प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में बदलाव नहीं होगा।
-
Trump U-Turn: अपने ही दावों से फिर पलटे ट्रंप, स्पीच में बदला जंग का टारगेट, 7 बातें जो कर रही कन्फ्यूज -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Trump Tariffs: दवाओं पर लगेगा 100% टैरिफ! ट्रंप ने कड़े किए मेटल इंपोर्ट के नियम, भारत पर कितना होगा असर? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम












Click it and Unblock the Notifications