ट्रंप बने अमेरिकी राष्ट्रपति तो सीमा पार कर कनाडा बस जाएंगे कलाकार
अमेरिका के मशहूर टीवी कलाकरों ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो फिर वे कनाडा में रहने लगेंगे।
लॉस एजिंल्स। अमेरिका में अब बस 24 घंटे का समय रह गया है जब चार वर्षों के बाद अमेरिका की जनता अपने नए राष्ट्रपति के लिए वोट डालेगी। नौ नवंबर को इन चुनावों के नतीजे आ जाएंगे लेकिन इससे पहले अमेरिकी कलाकारों के एक समूह ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप का बहिष्कार कर दिया है।

ट्रंप कर देंगे उन्हें मजबूर
हॉलीवुड के कुछ कलाकारों ने कहा है कि अगर ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बने तो फिर वे कनाडा चले जाएंगे। इसमें सबसे ऊपर मशहूर टीवी सीरीज 'ब्रेकिंग बैड' के लीड एक्टर ब्रायन क्रैनस्टन का नाम है।
ब्रायन ने कहा है कि मंगलवार को ट्रंप की जीत उन्हें एक बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है। हो सकता है कि वह अपने देश अमेरिका को छोड़कर कनाडा में बस जाएं।
ट्रड्यू के देश जाने की तमन्ना
ब्रायन से पहले बारबरा स्ट्रेयाईसैंड, चेल्सिया हैंडलर और उनके साथ कई और कलाकारों ने भी ऐसी ही बातें कही हैं।
ये सभी कलाकार अमेरिकी सीमा को पार कर कनाडा जाकर बसने की तैयारी में हैं जहां पर एक स्वतंत्र ख्यालों वाले प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रड्यू देश का नेतृत्व कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications