काबुल एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक, सुसाइड बॉम्बर को बनाया टारगेट

नई दिल्ली, 29 अगस्त: काबुल एयरपोर्ट पर हाल ही में हुए आत्मघाती हमले में 180 लोगों की जान चली लेने गई थी, जिसमें 13 लोग अमेरिकी सैनिक भी थे। इस हमले के बाद अमेरिका ने बदला लेते हुए अफगानिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक करते हुए ISIS-K के दो हाई प्रोफाइल आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, जिन्होंने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। अब एक बार फिर ड्रोन हमले के एक दिन बाद रविवार को अमेरिका ने सैन्य हमले के जरिए निशाना बनाते हुए काबुल एयरपोर्ट के पास एक घर पर रॉकेट से उड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि रॉकेट हमले में बच्चे समेत 2 की मौत हुई है।

Recommended Video

      US Air Strike on ISIS: Kabul में America की एयर स्ट्राइक, जानें कहा | Joe Biden | वनइंडिया हिंदी
      Kabul airport

      न्यूज एजेंसी रायटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संदिग्ध ISIS-K आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए एक सैन्य हमला किया है। वहीं द एसोसिएटेड प्रेस ने तालिबान के एक प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी कि अमेरिकी हवाई हमले ने एक वाहन में एक आत्मघाती हमलावर (सुसाइड बॉम्बर) को निशाना बनाया, जो काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला करना चाहता था।

      यूएस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता बिल अर्बन ने इस पूरा मामले पर बताया कि वाहन से पर्याप्त मात्रा में विस्फोटक सामग्री की उपस्थिति का संकेत दिया गया था। हम नागरिकों के हताहत होने की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं, हालांकि इस समय हमारे पास कोई संकेत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सैन्य हमला रविवार शाम काबुल एयरपोर्ट के पश्चिम में रिहायशी इलाके खाज-ए-बुगरा में हुआ है।

      बिल अर्बन ने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने रविवार को काबुल में एक वाहन पर एक आत्मरक्षा मानव रहित ओवर-द-होरीजन हवाई हमला किया, जिससे हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए एक करीबी ISIS-K का खतरा समाप्त हो गया। हमें विश्वास है कि हमने लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+