अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों के साथ शुरू किया सीरिया पर हवाई हमला
वाशिंगटन। जिस घड़ी का इंतजार पूरी दुनिया पिछले कई दिनों से कर रही थी आखिरकार मंगलवार को उसकी खबर दुनिया तक पहुंच गई। अमेरिका ने अपने साझीदारों के साथ मिलकर आखिरकार सीरिया पर हवाई हमला शुरू कर दिया है।

अमेरिका के साथ इस हवाई हमले में बहरीन, जॉर्डन, सउदी अरब, यूनाइटेड अरब अमीरात और जॉर्डन जैसे देशों के साथ मिलकर इस हमले की शुरुआत की है।
पेंटागन ने की पुष्टि
अमेरिका ने सीरिया में आईएसआईएस के सबसे मजबूत पकड़ वाले इलाके राक्का पर पहला हवाई हमला किया। पेंटागन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।
यूएस मिलिट्री के सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल लॉयड ऑस्टिन ने इस हवाई हमले को शुरू करने का फैसला किया जिसकी मंजूरी पिछले दिनो राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दी थी।
गौरतलब है कि अमेरिका पर 9/11 की 13वीं बरसी के मौके पर ओबामा ने दुनिया के सामने आईएसआईएस को तबाह करने की कसम खाई थी।आईएसआईएस ने अभी तक दो अमेरिकी पत्रकारों जेम्स फॉले, स्टीवन सोटोलॉफ के साथ ही एक ब्रिटिश एडवर्कर डेविड हाइंस की हत्या कर दी थी।
अमेरिकी अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन हमलों की शुरुआत अमेरिकी समयानुसार सुबह 8:30 बजे की। हवाई हमलों का पहला दौर 90 मिनट तक चला लेकिन अमेरिका की ओर से इस ऑपरेशन को कई घंटों तक जारी रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications