Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के पार, मौतों का आंकड़ा ढाई लाख के करीब पहुंचा

अमेरिका में कोरोना के मामले एक करोड़ के पार, मौतों का आंकड़ा ढाई लाख के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना संक्रमण का कहर रुकने का ना नहीं ले रहा है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब एक करोड़ की संख्या को पार कर गए हैं। अमेरिका पहला देश है, जिसमें एक करोड़ से ज्यादा संक्रमण के मामले आए हैं। वहीं कोरोना से मरने वाले की तादाद भी अमेरिका में ढाई लाख के करीब जा पहुंची हैं। अमेरिका में प्रति दस लाख की आबादी पर 31,018 मामले सामने आए हैं और 735 मौतें हुई हैं। अमेरिका में बीते कुछ दिनों से तेजी से नए मामले बढ़े हैं। अमेरिका में ये कोरोना की तीसरी लहर मानी जा रही है। वहीं दुनियाभर की बात की जाए तो कोरोना के कुल मामले 5 करोड़ को पार कर गए हैं।

US Becomes 1st Nation To Cross 10 Million COVID19 Cases More than 5 crore cases worldwide

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में एक लाख एक हजार मामले सामने आए हैं जबकि 500 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद सोमवार को वहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्‍या 10,288,470 पर पहुंच गई है। वहां कोरोना से कुल 243,768 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस समय अमेरिका में कोरोना के कुल 3,561,292 एक्टिव मामले हैं। अमेरिकी में बीते छह दिन से हर रोज लगातार एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या भारत से है। वहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। भारत में 85 लाख से ज्यादा कुल मामले आए हैं और 1लाख 26 हजार मौतें हुई हैं। इसके बाद ब्राजील में 56 लाख मामले आए हैं और 1 लाख 62 हजार मौतें हुई हैं। इसके बाद रूस और फ्रांस में 17-17 लाख कोरोना के केस हैं।

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 5 करोड़ के पार हो गया है। अब तक 5 करोड़ 3 लाख 79 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं दुनियाभर में 12 लाख, 62 हजार लोगों की मौत अब तक कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। अभी तक 3 करोड़ 58 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। इस समय दुनिया में अभी एक करोड़ 37 लाख एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+