ताइवान की एयर डिफेंस को मजबूत करेगा अमेरिका, दी आर्थिक मंजूरी
वॉशिंगटन, 06 अप्रैल। पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को पैट्रियट हवाई सुरक्षा प्रणाली के सहायक उपकरण, प्रशिक्षण और अन्य वस्तुओं की संभावित बिक्री के लिए 9.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग सात अरब रुपये के सौदे में मंजूरी दे दी है.

चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और पिछले कुछ समय से उसने ताइवानी समुद्री सीमा में गतिविधियां बढ़ा दी हैं. इस पर लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई ताइवान सरकार ने शिकायत की है कि चीन उस पर संप्रभुता स्वीकार करने के लिए सैन्य दबाव डाल रहा है. ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हाल ही में ताइवान के साथ "पूर्ण एकीकरण" के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.
पेंटागन ने कांग्रेस को एक अधिसूचना में कहा जिस पैकेज को मंजूरी दी गई है उसमें पैट्रियट हवाई सुरक्षा प्रणाली और संबंधित उपकरणों की ट्रेनिंग, योजना, तैनाती, संचालन और रखरखाव शामिल होंगे. अधिसूचना के मुताबिक, "यह प्रस्तावित बिक्री अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और एक विश्वसनीय रक्षात्मक क्षमता बनाए रखने के लिए हासिल करने वाले देश के लगातार प्रयासों का समर्थन करके अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक और सुरक्षा हितों की मदद करती है."
यूक्रेन जैसा हाल हिंद-प्रशांत में नहीं होने देंगेः क्वॉड
इसमें आगे कहा गया, "प्रस्तावित बिक्री प्राप्तकर्ता के मिसाइल घनत्व को बनाए रखने और हवाई संचालन के लिए तत्परता सुनिश्चित करने में मदद करेगी. हासिल करने वाला देश इस क्षमता का इस्तेमाल खतरों के लिए एक निवारक के रूप में और मातृभूमि की रक्षा को मजबूत करने के लिए करेगा."
ताइवान और अमेरिका के बीच आधिकारिक कूटनीतिक रिश्ते नहीं हैं. मगर अमेरिका उसका सबसे मजबूत सहयोगी है. वह ताइवान को हथियारों की भी आपूर्ति करता है. चीन, अमेरिका और ताइवान के रिश्तों का विरोधी है. वह ताइवान को अपने और अमेरिका के बीच का सबसे संवेदनशील मुद्दा बताता है.
ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पद संभालने के बाद से तीसरी बार हथियारों की बिक्री की घोषणा की गई है और साथ ही कहा कि उनके रिश्ते पत्थर की तरह मजबूत हैं. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसे उम्मीद है कि यह सौदा महीने भर भीतर "प्रभावी हो जाएगा."
एए/वीके (रॉयटर्स, डीपीए)
Source: DW
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications