बगदाद एयरपोर्ट पर US Air Strike में ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी के उड़े परखच्‍चे, अंगूठी से हो सकी पहचान

वॉशिंगटन। गुरुवार को अमेरिका की तरफ से बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई एयर स्‍ट्राइक के बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच जंग के हालात बन गए हैं। इस एयरस्‍ट्राइक में ईरान के टॉप जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई है। अमेरिका की तरफ से जो एयर स्‍ट्राइक हुई वह कितनी खतरनाक थी इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं हमलों में सुलेमानी का शरीर टुकड़ों में बंट गया था। अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि इन हमलों का निर्देश राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से दिया गया था। सुलेमानी, ईरान की कुड्स सेना के टॉप कमांडर थे। हमलों में ईराक के टॉप कमांडर अबु महदी अल-मुहादिंस की भी मौत हो गई है।

ईरानी कमांडर पहुंचे थे एयरपोर्ट

ईरानी कमांडर पहुंचे थे एयरपोर्ट

अल मुहादिंस ईराक की पॉपुलर मोबलाइजेशन फोर्सेज जिसे पीएमएफ के नाम से भी जानते हैं, उसके डिप्‍टी कमांडर थे। इस संगठन को ईरान का समर्थन मिलता है और अमेरिका इसे आतंकी संगठन मानता है। पीएमएफ की तरफ से बताया गया है कि दोनों की मौत उस समय हुई जब अमेरिकी सेना ने एयरपोर्ट पर उनके वाहनों को निशाना बनाते हुए हमले किए। एक ऑफिसर ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि अल मुहादिंस, एयरपोर्ट पर अपने काफिले और कुछ और लोगों के साथ जनरल कासिम को रिसीव करने आए थे।

अंगूठी से हो सकी कासिम की पहचान

अंगूठी से हो सकी कासिम की पहचान

कासिम का प्‍लेन, लेबनान या सीरिया के रास्‍ते ईराक पहुंचा था। जैसे ही कासिम प्‍लेन से बाहर निकले उसी समय कार्गो एरिया के करीब हमला हो गया। पीएमएफ की तरफ से बताया गया है कि सुलेमानी की बॉडी टुकड़ों में बंट गई थी। मुहादिंस के शव का तो पता ही नहीं लग पाया है। एक सीनियर ईराकी नेता की तरफ से बताया गया है कि सुलेमानी के शव की पहचान उस अंगूठी से की गई जो वह अक्‍सर पहनते थे। इस एयर स्‍ट्राइक को सेना ने हेलीकॉप्‍टर की मदद से अंजाम दिया है।

हमले के समय फ्लोरिडा में छुट्टियां मना रहे थे ट्रंप

हमले के समय फ्लोरिडा में छुट्टियां मना रहे थे ट्रंप

ईरान ने हमलों में मारे गए सुलेमानी को 'शहीद' का दर्जा दिया है। जिस समय हमला हुआ, अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप फ्लोरिडा के पाम बीच पर अपने घर पर छुट्टियां बिता रहे थे। अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि वह इस मसले पर और ज्‍यादा नहीं बोल सकते हैं क्‍योंकि आधिकारिक बयान देने के लिए वे अधिकृत नहीं हैं। पेंटागन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'राष्‍ट्रपति की तरफ से मिले निर्देश के बाद अमेरिकी मिलिट्री की तरफ से विदेश में अपने सैनिकों की रक्षा के लिए निर्णयात्‍मक आक्रामक कार्रवाई की गई है। इस हमले में अमेरिका की तरफ से आतंकी संगठन घोषित ईरान रेवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर कुड्स के मुखिया कासिम सुलेमानी की मौत हो गई है।'

ISIS से थे सुलेमानी के रिश्‍ते!

ISIS से थे सुलेमानी के रिश्‍ते!

अमेरिका पहले भी सुलेमानी को ईराक में आईएसआईएस से सांठगांठ का दोषी बता चुका है। अमेरिका की तरफ से कहा गया था कि सुलेमानी की सेना कुड्स फोर्स जो कि रेवोल्‍यूशनरी गार्ड का ही हिस्‍सा है, वह हेजबोल्‍लाह जैसे आतंकी संगठनों को बड़े पैमाने पर समर्थन देती आई थी। पेंटागन की तरफ से बयान में आगे कहा गया है, 'हमले का मकसद ईरान के आने वाले हमलों को नाकाम करना था। अमेरिका दुनियाभर में अपने नागरिकों और उनके हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा' अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही तनाव है और अब इस तनाव के नए स्‍तर पर पहुंचने की आशंका जता दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+