US airstrike in Syria: अमेरिकी एयर स्ट्राइक में Islamic State के दो खूंखार आतंकी ढेर
CENTCOM ने इस पूरे मिशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने उत्तरी सीरिया में एक सफल हवाई हमला किया।
US (अमेरिका) ने सीरिया में हवाई हमला करके इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के दो जिहादी अधिकारियों (jihadist group official) को मार गिराया है। सेना के मध्य कमान (CENTCOM-सेंटकॉम) ने कहा कि इस सफल मिशन के तहत अमेरिकी सेना ने आईएस के दो जिहादी अधिकारियों को टॉरगेट किया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

अमेरिकी सैनिकों को कोई नुकसान नहीं
खबर के मुताबिक इस खतरनाक ऑपरेशन में कोई भी अमेरिकी सेना घायल या मारा नहीं गया है। इस दौरान अमेरिकी सैन्य उपकरणों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सेंटकॉम ने बताया कि यह हमला उसी दिन हुआ जब उसने सीरिया में आतंकियों के खिलाफ एक अभियान के दौरान आईएस के एक अन्य सीनियर अधिकारी को मार गिराया गया था।

आंतकियों के खिलाफ अमेरिका का अभियान
बता दें कि आतंकियों के खिलाफ सीरिया में ऑपरेशन आईएस जिहादियों पर लगाम लगाने और उसका सफाया करने का यह अमेरिका का नवीनतम प्रयास है।

आईएस जिहादियों पर नकेल
ऑपरेशन आईएस जिहादियों पर नकेल कसने का नवीनतम अमेरिकी प्रयास है, जो क्षेत्रीय रूप से पराजित हुए हैं, लेकिन अभी भी सीरिया और पड़ोसी इराक में हमलों की योजना बना रहे हैं। अमेरिका सीरिया में जितने भी आईएस से जुड़े आतंकी हैं उनको टॉरगेट पर ले रखा है। सेना समय-समय पर ड्रोन हमला करके आतंकियों का सफाया कर रही है।

अमेरिका के निशाने पर टॉप आईएस आतंकी
इससे पहले भी अमेरिका ने सीरिया में ड्रोन हमला करके आईएस समूह के एक सरगना को मार गिराया था। इस दौरान खूंखार आतंकी माहेर अल-अगल को सेना ने मार गिराया था। माहेर अल-अगल आईएस के टॉप पांच आंतिकयों के लिस्ट में शामिल था।
(Photo Credit: PTI & Twitter)












Click it and Unblock the Notifications