मॉस्को के रास्ते पाकिस्तान भेजता था जानकारियां... UP ATS ने विदेश मंत्रालय के कर्मचारी सत्येन्द्र को पकड़ा

Pakistani ISI agent arrested from Meerut: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) ने पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) एजेंट को गिरफ्तार किया है, जो मॉस्को में भारतीय दूतावास में तैनात था।

आरोपी का नाम सत्येन्द्र सिवाल था, जो 2021 से मॉस्को में भारतीय दूतावास में तैनात था। मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला सत्येन्द्र सिवाल, विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) के रूप में काम कर रहा था।

Pakistani ISI agent arrested from Meerut

भारत सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवाद निरोधी दस्ते को अपने सूत्रों से, मॉस्को में भारतीय दूतावास में सक्रिय एक जासूस के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए यूपी एटीएस ने सिवाल से पूछताछ की, जिसने शुरू में एटीएस को गुमराह करने की काफी कोशिशें की, लेकिन फिर बाद में उसने जासूसी के आरोपों को कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान, सत्येन्द्र सिवाल ने खुलासा किया है, कि वह भारतीय सेना और उसके दिन-प्रतिदिन के कामकाज के बारे में जानकारी निकालने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को पैसे का लालच देता था। उस पर भारतीय दूतावास, रक्षा मंत्रालय और विदेश मामलों के बारे में महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी आईएसआई हैंडलर्स को देने का भी आरोप लगाया गया है।

कैसे पकड़ा गया सत्येन्द्र?

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को सूचना मिल रही थी, कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हैंडलर सत्येन्द्र, भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी हासिल करने के लिए विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को पैसे का लालच दे रहा है।

जिसके बाद खुफिया जानकारी पर काम करते हुए यूपी एटीएस ने सत्येन्द्र सिवाल को आईएसआई एजेंट पाया। एक बयान में कहा गया है, कि जयवीर सिंह पुत्र सिवाल, हापुड जिले के थाना क्षेत्र के शाहमहिउद्दीनपुर गांव का निवासी है। इस दौरान एटीएस ने इस शख्स के पास से 2 मोबाइल फोन, 1 आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र और 600 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक निगरानी के माध्यम से अपनी जांच में पाया, कि सिवाल आईएसआई संचालकों के नेटवर्क के साथ भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था और रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय की रणनीतिक गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी जुटा रहा था।

बयान में कहा गया है, कि सिवाल को एटीएस फील्ड यूनिट मेरठ में लाया गया था और नियमानुसार पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और अपना अपराध कबूल कर लिया।

एटीएस की पूछताछ के दौरान, सिवाल ने खुलासा किया कि वह भारतीय सेना और उसके दिन-प्रतिदिन के कामकाज के बारे में जानकारी निकालने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत देता था। उस पर भारतीय दूतावास, रक्षा मंत्रालय और विदेशी मामलों के बारे में महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी आईएसआई हैंडलर्स को देने का भी आरोप लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+