Cannes 2022: पुतिन के अत्याचार का विरोध, कान्स फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेनी महिला ने उतार डाले कपड़े

जॉर्ज मिलर की फिल्म 'Three Thousand Years of Longing'कांस (Cannes) फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को प्रदर्शित की गई। इस दौरान हंगामा हो गया।

कान्स, 21 मई : एक अज्ञात यूक्रेनी महिला ने रूसी सैनिकों के प्रति विरोध जताने के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में खुद को टॉपलेस कर लिया। उसने अपने शरीर पर लिखे रेप के खिलाफ संदेश प्रकट करने के लिए अपने कपड़े उतार दिए। बता दें कि, इदरीस एल्बा और टिल्डा स्विंटन, इदरीस की पत्नी सबरीना धोवरे एल्बा और निर्देशक जॉर्ज मिलर के साथ अपनी फिल्म 'थ्री थाउजेंड इयर्स ऑफ लॉन्गिंग' के दौरान कान्स प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर शिरकत की।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में रूस का विरोध,महिला ने उतारे कपड़े

कान्स फिल्म फेस्टिवल में रूस का विरोध,महिला ने उतारे कपड़े

20 मई को जॉर्ज मिलर की 'थ्री थाउजेंड इयर्स ऑफ लॉन्गिंग' के कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट प्रीमियर में अचानक उतरी महिला यूक्रेनी झंडे के रंग में रंगे अपने शरीर को "Stop Raping Us' शब्दों के साथ रंग कर रेड कार्पेट पर पहुंच गई। जब तक सुरक्षा गार्ड कुछ समझे उससे पहले ही ये महिला सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी थी। बता दें कि, इस समय फ्रांस में आयोजित हो रहे कांस फिल्म फेस्टिवल की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। लेकिन कांस में रेड कार्पेट पर उतरी एक अज्ञात महिला अचानक से तब सुर्खियों में आ गई जब वो यूक्रेन युद्ध का विरोध करते नजर आई।

महिला ने बॉडी पर पेंट कराया था, लिखा था-Stop Raping Us...

महिला ने बॉडी पर पेंट कराया था, लिखा था-Stop Raping Us...

अज्ञात महिला ने फोटोग्राफ्रर्स के सामने अपने सारे कपड़े उतार दिए। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि अज्ञात महिला यूक्रेन के झंडे के रंग में अपनी बॉडी पेंट की हुई थी। उसने अपने बॉडी के उपरी हिस्से पर लिखा था- 'स्टॉप रेपिंग अस' (Stop Raping Us)।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेन युद्ध का विरोध

कान्स फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेन युद्ध का विरोध

हंगामा होता देख cannes Authority वहां पहुंचकर पहले तो महिला को कोट से ढक दिया और फिर फोटोग्राफर्स से फोटो नहीं उतारने की अपील की। अज्ञात महिला कान्स फिल्स समारोह में पहुंचकर दुनिया को यह बताना चाह रही थी कि, यूक्रेन में युद्ध के दौरान महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, उनका रेप हो रहा है। उसने अपनी बॉडी पर लिखे मैसेज से दुनिया को यह संदेश देने का प्रयास कर रही थी कि, रूस ने जो जंग की शुरूआत की है उसे रोका जाए, ताकि यूक्रेन के नागरिक चैन की सांस ले सकें।

रूस के हमले से यूक्रेन तबाह, कांस समारोह में हुआ विरोध

रूस के हमले से यूक्रेन तबाह, कांस समारोह में हुआ विरोध

बता दें कि, 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। जंग अब भी जारी है और यूक्रेन युद्ध की आग में झुलस रहा है। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। शहर तबाह हो रहे है। रिपोर्ट्स के अनुसार कई महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरें भी प्राप्त हुई है।

 ऐश्वर्या राय ने अपने लुक्स से जीता दिल, दीपिका का चला जादू

ऐश्वर्या राय ने अपने लुक्स से जीता दिल, दीपिका का चला जादू

फ्रांस में चल रहे 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड ब्यूटीज का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक इस साल यह और भी ज्यादा खास है क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जूरी मेंबर के तौर पर यहां शामिल हुई हैं।

ये भी पढ़ें : Cannes 2022 : हिना खान के साथ हुआ भेदभाव, एक्ट्रेस का टूटा दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+