कोरोना के सामने सुपरपावर अमेरिका पस्त, 24 घंटे में 2228 लोगों की मौत, अब तक 25 हजार से ज्यादा मौत

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती दा रही है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में एक बार फिर से सबसे ज्यादा मौतें हुई है। एक दिन में यहां 2228 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुई है, जो हैरान करने वाली है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,228 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के कारण मौत अमेरिका में ही हुई है। अब तक यहां 25000 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus: America में 24 घंटे में 2228 लोगों की Death, Trump ने टेके घुटने! | वनइंडिया हिंदी
     United States registers record 2,228 Coronavirus deaths in past 24 hours

    अमेरिका का न्यूयार्क शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। जो न्यूयार्क कभी अपने मॉर्डन लाइफस्टाइल और रौनक के लिए दुनियाभर में मशहूर हुआ करता था आज वहां मौत का सन्नाटा पसरा है। न्यूयार्क में कोरोना के कारण 10000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं और ये आंकड़ें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा है कि अभी यहां प्रतिबंध जारी रहेगा।

    अमेरिका के अलावा फ्रांस में कोरोना वायरस का कहर जारी है। 24 घंटे में फ्रांस में 762 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। यहां कोरोना से मपने वालों की कुल संख्या बढ़कर 15 हजार 729 हो गई है। वहीं स्वीडन में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या मंगलवार को 1,000 पार कर गई। यहां अब तक कुल 11,445 मामले सामने आए हैं। वहीं मंगलवार को ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 778 लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां इस वायरस की वजह से मृतकों की कुल संख्या 12,107 पहुंच गई है। वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 5837 हो गई है। पाकिस्तान ने अपने यहां लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है, हालांकि यहां फैक्ट्रियों को खोलने की इजाजत मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+