अमेरिका ने 2022 में 1,25,000 भारतीय छात्रों को दिया वीजा, टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड
अमेरिका में विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका, भारत में वीजा इंटरव्यू अप्वाइंटमेंट के लिए प्रतीक्षा समय को जल्द से जल्द कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Image: File
भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने रिकॉर्ड संख्या में भारतीय छात्रों को वीजा दिया है। अमेरिका ने वित्तीय वर्ष 2022 में कुल 1,25,000 छात्रों को स्टूडेंड वीजा दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका, भारत में वीजा इंटरव्यू अप्वाइंटमेंट के लिए प्रतीक्षा समय को जल्द से जल्द कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

2022 में वीजा जारी करने में बना रिकॉर्ड
Image: File
विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक समाचार कांफ्रेंस में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा बैकलॉग जारी करने में हुई देरी पर एक सवाल का जवाब देते हुए नेड प्राइस ने कहा, "हम स्वीकार करते हैं कि वास्तव में विलम्ब हुआ है लेकिन इसके साथ ही भारत में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने जारी किए गए छात्र वीजा के सारे रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। हमने वित्तीय वर्ष 2022 में लगभग सवा लाख भारतीयों को छात्र वीजा जारी किया है।"

US जाने वालों के लिए खत्म होगा वीजा का लंबा इंतजार
Image: File
नेड प्राइस ने आगे कहा, ‘हम निश्चित रूप से इस बात को जानते हैं कि कुछ आवेदकों को अभी भी अमेरिकी वीजा के लिए लंबा इंतजार का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसे कम करने के लिए हम प्रत्यनशील हैं। हम वीजा इंटरव्यू अप्वाइंटमेंट वेट टाइम को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।' प्राइस ने कहा कि अमेरिका गैर-आप्रवासी यात्रियों को वैध यात्रा की सुविधा देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कोविड से पहले के स्तर तक पहुंचने का प्रयास
Image: File
नेड प्राइस ने यह भी कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और प्रशासन के लक्ष्य के लिए समय पर वीजा प्रोसेसिंग महत्वपूर्ण है। वीजा प्रोसेसिंग में तेजी लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर प्राइस ने कहा, "हमने इस महत्वपूर्ण काम को करने के लिए यूएस फॉरेन एंड सर्विस पर्सनल की भर्ती को दोगुना कर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "वीजा प्रोसेसिंग अनुमान से ज्यादा तेजी से रिकवर हो रहा है। आने वाले समय में हम कोविड से पहले वाले प्रोसेसिंग स्तर तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।"
2023 में भारत, चीन को पीछे छोड़ देगा
इससे पहले, अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नवंबर 2022 में कहा था कि भारत 2023 तक वीजा की संख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा और मेक्सिको के बाद सबसे ज्यादा वीजा हासिल करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा। अधिकारी ने कहा, "अभी वाशिंगटन के लिए भारत नंबर एक प्राथमिकता है। हमारे पास छात्रों, हाई-टेक कर्मचारियों, पर्यटकों और व्यापार में बड़ी कैटगरी हैं।"












Click it and Unblock the Notifications