Covid 19: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 70 हजार के पार, 24 घंटे में 2333 लोगों ने गंवाई जान
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 33 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं अब तक दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है, इस वायरस ने सबसे ज्यादा तांडव अमेरिका में मचाया हुआ है, पिछले चौबीस घंटे में एक बार फिर अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है, मंगलवार को 2333 लोगों ने इस महामारी की वजह से जान गंवाई हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में मौत के आंकड़ों में कुछ कमी आई थी और रोजाना होने वाली मौत की संख्या 2000 से कम हो गई थी लेकिन अब एक बार फिर इन आंकड़ों में उछाल आया है लेकिन इन सबके बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो अमेरिका में शटडाउन को खोलने की तैयारी कर रहे हैं, अब हम कोरोना से सेफ हैं।

इससे पहले भी ट्रंप ने कहा था कि अगर हमने दूसरे रास्ते अपनाए होते तो अभी तक 20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी होती, हमने कोरोना को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं, लेकिन अब समय है, वापस काम पर लौटने का है।
भारत में भी बढ़ रहा है कोरोना का कहर
भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, रविवार को कोरोना वायरस को लेकर नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, उन्होंने कहा कि इस दौरान 195 लोगों की जान गई और 3900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 27.41 फीसदी हो गया है, लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार विदेश में फंसे भारतीय को वापस लाएगी, उन्हें लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी विदेश से आए इन लोगों को 14 दिनों तक क्वारनटीन में रहना होगा, दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, एक दुकान पर 5 से ज्यादा लोग जमा ना हों।












Click it and Unblock the Notifications