कोरोना पॉजिटिव पाए गए संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थी प्रमुख फिलिपो ग्रैंडी

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी प्रमुख फिलिपो ग्रैंडी ने बुधवार को बताया कि वो कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह घोषणा ग्रैंडी ने एजेंसी की मुख्य वार्षिक बैठक के पहले दिन के बाद किया। सोमवार को ग्रैंडी ने जिनेवा में यूएनएचसीआर की सप्ताह भर की कार्यकारी समिति की बैठक में वीडियो-लिंक के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए प्रतिभागियों से कहा कि उन्हें अब घर से ही इवेंट को जारी रखना होगा।

Filippo Grandi

अगर आपको भी होता है सिरदर्द, तो यह कोरोना संक्रमण की निशानी हो सकती हैः रिपोर्ट

खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना एक ट्वीट के जरिए साझा करते हुए ग्रैंडी ने कहा, मैं घर से यूएनएचसीआर की कार्यकारी समिति के साथ जुड़ रहा हूं, क्योंकि कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अलग-थलग रहना है। बकौल ग्रैंडी, मेरे लक्षण हल्के हैं और जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

un

ग्रैंडी ने आयोजन के पहले दिन जिनेवा में यूएन असेंबली हॉल में पोडियम से प्रतिनिधियों को संबोधित किया था, लेकिन मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग लिया।

un

गौरतलप है इस वर्ष पहली बार यूएनएचसीआर की कार्यकारी समिति कोरोना के कारण एक हाइब्रिड घटना के रूप में आयोजित की जा रही है, जहां सीमित संख्या में प्रतिनिधियों को शारीरिक रूप से उपस्थित होने की अनुमति है और सोशल डिस्टेंसिंग और चेहरे पर मास्क को जरूरी बनाया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+