न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग, 15 क्रू मेंबर्स समेत 266 यात्री सवार

नई दिल्‍ली। यूनाइटेड एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से दिल्ली की फ्लाइट को लदंन के हीथ्रो एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर इरमरजेंसी लैंडिंग की गई है। विमान में 266 यात्री और 15 क्रू मेंबर्स थे जो सुरक्षित हैं। जो जानकरी मिल रही है उसके मुताबिक फ्लाइट में सफर के दौरान यात्रियों ने मेडिकल संबंधित परेशानी महसूस की जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली जा रही फ्लाइट की लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग, 15 क्रू मेंबर्स समेत 266 यात्री सवार

जानकारी के मुताबिक बोइंग बी 777-200 ईआर को हिथ्रो हवाईअड्डे पर स्थानीय समय 12 बजकर छह मिनट पर उतारना पड़ा। फ्लाइट न्यूयॉर्क से शनिवार को स्थानीय समय अनुसार 12 बजकर 6 मिनट पर रवाना हुई थी और उसके रविवार रात्रि साढ़े नौ बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरना था।

हिथ्रो में हमारी टीम ने यूनाइटेड फ्लाइट के 82 यात्रियों को सहायता मुहैया कराई। चालक दल के सदस्यों के अधिकतम ड्यूटी समय होने की वजह से फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। सभी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा मुहैया कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+