Boeing 787-8: अहमदाबाद की तरह क्रैश होते-होते बचा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, 5 हजार फीट पर बंद हुआ इंजन
Boeing 787-8: यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गया। इसको लेकर कुछ ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जो महीने भर पहले अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान क्रैश की घटना को ताजा कर देता है। अहमदाबाद में फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गई थी और यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था विमान
दरअसल यूनाइटेड एयरलाइंस की म्यूनिख जाने वाली बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट नंबर UA108 ने वाशिंगटन से उड़ान भरने के तुरंत बाद अपने बाएं इंजन में खराबी आने के बाद "मेडे" अलर्ट जारी किया। म्यूनिख जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान UA108 के पायलटों ने वाशिंगटन से उड़ान भरने के तुरंत बाद अपने बाएं इंजन में खराबी आने के बाद पायलट की तरफ से मेडे-मेडे अलर्ट जारी किया।

5000 फीट की ऊंचाई पर खराब हुआ इंजन
याद दिला दें कि गुजरात के अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश में 260 लोग मारे गए थे। हालांकि अहमदाबाद में हुए क्रैश में फ्लाइट ज्यादा ऊंचाई नहीं पकड़ पाई थी। जबकि यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान ने 'मेडे कॉल' तब जब फ्लाइट 5,000 फीट की ऊंचाई पर थी। बकौल एएफपी, फ्लाइट का बायां इंजन अचानक से खराब हो गया। अगर दोनों इंजन में खराबी आती तो अहमदाबाद की तरह भयानक हादसा हो सकता था।
2 घंटे 38 मिनट तक हवा में रही फ्लाइट
बायां इंजन खराब होने के तत्काल बाद पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को सूचित किया और हवाई अड्डे पर लौटने के लिए आपातकालीन प्रक्रियाएं शुरू कीं। अलर्ट जारी होने के बाद भी फ्लाइट 2 घंटे 38 मिनट तक हवा में रही। इसके बाद फ्लाइट वाशिंगटन डलेस हवाई अड्डे पर वापस उतरने से पहले अपने ईंधन को डंप (ईंधन खर्च करने की प्रक्रिया) करती रही ताकि क्रैश लैंडिंग जैसी स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। लिहाजा फ्लाइट ने एयरपोर्ट के पास आसमान में कई चक्कर काटे।
यात्रियों की अटकी सांस
जब पायलट ने मेडे कॉल किया तब से लेकर फ्लाइट लैंड होने तक सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सांस अटकी। क्योंकि महीने भर पहले अहमदाबाद में एयर इंडिया क्रैश ने पूरी दुनिया में यात्रियों का बोइंग 787-8 के प्रति भरोसा कम कर दिया है। हालांकि फ्यूल डंप करने के बाद पायलट ने फ्लाइट को एक इंजन के सहारे सुरक्षित लैंड करवाने में सफलता प्राप्त की।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications