UNHRC में श्रीलंका के खिलाफ प्रस्ताव पास, भारत वोटिंग से रहा बाहर

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। परिषद ने श्रीलंका के खिलाफ मानवाधिकार के मुद्दे को लेकर प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। श्रीलंका लंबे समय से इस प्रस्ताव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में लगा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

UNHRC

श्रीलंका में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पेश किए गए प्रस्ताव पर परिषद के 47 में से 22 देशों ने समर्थन में वोट दिया। 11 सदस्यों ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया।

भारत ने खुद को मतदान की प्रक्रिया से बाहर रखा। भारत के साथ ही 13 अन्य देशों ने भी खुद को वोटिंग से दूर रखा। चीन और पाकिस्तान ने श्रीलंका के समर्थन में वोट किया है।

श्रीलंका ने प्रस्ताव के मसौदे को "अनुचित, अन्यायपूर्ण और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर" के प्रासंगिक लेखों के उल्लंघन के रूप में बताया है। वहीं भारत ने आग्रह किया कि श्रीलंका सरकार सुलह की कुछ प्रक्रिया और तमिल समुदाय की आकांक्षाओं के बारे में विचार करना जारी रखे और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने के लिए सुनिश्चित करें कि उसके सभी नागरिकों के मौलिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की पूरी तरह से रक्षा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+