'ओम स्वास्तिअस्तु', UN जनरल एसेंबली में इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति ने संस्कृत में दिया शांति संदेश
UNGA Indonesia President Sanskrit: इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र एक अनोखे अंदाज़ में गूंज उठा। सभा कक्ष संस्कृत के शांति मंत्रों से प्रतिध्वनित हुआ और पूरी दुनिया के नेताओं ने इसे ध्यान से सुना। खास बात यह रही कि यह मंत्रोच्चारण किसी साधु-संत ने नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम राष्ट्र के प्रतिनिधि ने किया।
यह क्षण न केवल संस्कृत की सार्वभौमिकता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि शांति और एकता का संदेश सीमाओं और धर्मों से ऊपर है। यही वजह है कि यह भाषण अब वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

किसने किया संस्कृत के मत्रों का उच्चारण
प्रबोवो सुबिआंतो ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन की शुरुआत संस्कृत शब्द 'ओम स्वास्तिअस्तु' से की। यह अभिवादन इंडोनेशिया के बाली द्वीप में प्रचलित है और इसका अर्थ है, 'आप धन्य और सुरक्षित रहें। उन्होंने यह संकेत दिया कि भारत और इंडोनेशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत आज भी जीवंत है।
भाषण के अंत में प्रबोवो ने ओम शांति शांति, शांति ओम के साथ-साथ अन्य धर्मों के मंत्रों का उच्चारण किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को एक बड़े मानव परिवार की तरह रहना चाहिए, जिसमें सभी धर्मों और संस्कृतियों को समान सम्मान मिले। उन्होंने इस संदेश को इंडोनेशिया की प्रतिबद्धता बताया कि वह शांति और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देता रहेगा।
अमेरिका पर अप्रत्यक्ष वार
बिना नाम लिए प्रबोवो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी एक देश को पूरे मानव परिवार को धमकाने का अधिकार नहीं है। यह टिप्पणी उन धमकियों और चेतावनियों की ओर इशारा थी जो हाल के वर्षों में अमेरिका और उसकी नीतियों से जुड़ी रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान ऐसा देश जो अपने ही नागरिकों पर बम गिराता है', UNHRC में भारत ने पाक की फिर लगाई क्लास
भारत ने भी पाकिस्तान की खोली पोल
वहीं UNHRC के सत्र में भारत ने पाकिस्तान की काली सच्चाई दुनिया के सामने रखी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल के काउंसलर क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान न केवल आतंक को प्रायोजित करता है बल्कि अपने ही निर्दोष नागरिकों पर लड़ाकू विमानों से बम बरसाता है। उन्होंने पाकिस्तानी नेताओं के दोहरेपन को उजागर करते हुए याद दिलाया कि कभी यही देश अंतरराष्ट्रीय आतंकी और अल-क़ायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को पनाह दे चुका है। त्यागी ने साफ कहा कि पाकिस्तान जैसे असफल राष्ट्र की असलियत आतंकवाद, झूठ और दुष्प्रचार पर टिकी है, और भारत इसे लगातार बेनकाब करता रहेगा।
ये भी पढ़ें: भारत का बड़ा कदम: UNGA में फिलिस्तीन के लिए दो-राष्ट्र समाधान के पक्ष में दिया वोट
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications