भारत का बड़ा कदम: UNGA में फिलिस्तीन के लिए दो-राष्ट्र समाधान के पक्ष में दिया वोट

India UNGA Vote: भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक अहम प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। यह प्रस्ताव 'न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन' को समर्थन देता है, जिसमें फिलिस्तीन मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान दो-राष्ट्र सिद्धांत (Two-State Solution) के ज़रिए निकालने की बात कही गई है।

इस प्रस्ताव को फ्रांस ने पेश किया था, जिसे 142 देशों का समर्थन मिला, जबकि 10 देशों ने विरोध किया और 12 ने मतदान से दूरी बनाई। जिन देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया उनमें इज़राइल, अमेरिका, अर्जेंटीना और हंगरी शामिल हैं।

india-supports-two-state-solution-for-palestine-unga

Palestine two-state solution: गाज़ा युद्ध खत्म करने की अपील

जुलाई में फ्रांस और सऊदी अरब की सह-अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय सम्मेलन में इस घोषणा पत्र को अपनाया गया था। इसमें कहा गया है कि गाज़ा में जारी युद्ध को समाप्त करने और इज़राइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष का न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान निकाला जाए।

घोषणा पत्र में जोर दिया गया कि इज़राइल को दो-राष्ट्र समाधान के प्रति अपनी सार्वजनिक प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए और तुरंत हिंसा और फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ भड़काऊ कदम बंद करने चाहिए। साथ ही, कब्जे वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों-जिसमें पूर्वी यरुशलम भी शामिल है-में बस्तियों का निर्माण, जमीन हड़पने और अतिक्रमण जैसी गतिविधियां तुरंत रोकी जानी चाहिए।

घोषणा पत्र ने साफ कहा कि गाज़ा फ़िलिस्तीनी राज्य का अभिन्न हिस्सा है और इसे वेस्ट बैंक के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह का कब्ज़ा, नाकाबंदी, क्षेत्रीय कटौती या जबरन विस्थापन स्वीकार्य नहीं होगा।

क्षेत्रीय शांति की चुनौती

न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन में कहा गया कि हाल की घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष ने न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरे खड़े कर दिए हैं। अगर जल्द ही निर्णायक कदम नहीं उठाए गए और दो-राष्ट्र समाधान को लागू नहीं किया गया, तो यह संघर्ष और गहराएगा और क्षेत्रीय शांति की राह और कठिन हो जाएगी।

भारत ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट देकर एक बार फिर दोहराया है कि वह फ़िलिस्तीनियों के स्वतंत्र राष्ट्र और आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करता है और लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का समाधान केवल बातचीत और दो-राष्ट्र सिद्धांत से ही संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+