पाक को करारा झटका, UNSC के एजेंडे में नहीं कश्मीर मुद्दा

नई दिल्ली। बार-बार कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि कश्मीर मुद्दा UNSC के एजेंडे में शामिल नहीं हो पाया है।

सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कहा है कि सुरक्षा परिषद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों पर चर्चा नहीं कर रहा है इसलिए यहां पर कश्मीर मुद्दा एजेंडे में शामिल नहीं होगा और ना ही सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी।

आपको बता दें कि भारत की ओर से फटकार लगाने के बाद भी पाकिस्‍तान ने यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्य देशों (पी-5) से कहा था कि वे कश्मीर में तनावपूर्ण हालात पर गौर करें और भारत से अपील करें कि वह हिंसा प्रभावित घाटी में लोगों के 'मानवाधिकारों का सम्मान' करे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस बार संयुक्त राष्ट्र की महासभा के 71वें सत्र में अपने देश को आतंकवाद का सबसे बड़ा पीड़ित बताया था और कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को जमकर कोसा था।

उन्होंने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी को कश्मीर की आवाज बताते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दा सुलझाए बिना भारत-पाक के संबंध अच्छे नहीं हो सकते इसलिए कश्मीर मुद्दे को UNSC में उठाने की जरूरत है लेकिन अब उसकी कोशिशें बेकार हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+