UN का दावा, सीरिया में बढ़ती हिंसा के बाद पिछले दो हफ्ते में 38,500 लोगों ने छोड़ा अपना घर

नई दिल्ली। यूएन ने गुरुवार को कहा है कि उत्तर पश्चिम सीरिया में इदलिब प्रांत में बढ़ती हिंसा और शत्रुता की वजह से पिछले दो सप्ताह में 38 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। सयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी न कहा कि उपलब्ध जानकारी के मु्ताबिक 1 से 12 सितंबर के बीच इदलिब में शत्रुता तेजी से बढ़ी है जिसकी वजह से 38,500 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

UN said 38,500 Flee in Syria since September 1 Due to Idlib Hostilities

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के आयोग ने सीरिया के नागरिकों को शासन की ओर से किसी भी तरह के हमले से बचाने के लिए बुधवार को विद्रोही गुटों से इतबिल प्रांत के शहरी इलाकों को छोड़ देने की अपील की। तुर्की की सीमा से लगने वाले इदलिब प्रांत पर कोई भी हमला वहां रह रहे नागरिकों को काफी नुकसान पहुंचाएगा और यह मानवीय त्रासदियों में से एक होगा।

जानकारी के मुताबिक इस इलाके में लगभग 30 लाख लोग रहते हैं। लेकिन जिहादियों और विपक्षी लड़ाकों की वजह से वहां स्थिति बिगड़ गई है। आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर आतंकवादी समूह और अन्य सशस्त्र समूह शहरों में मौजूद हैं। बता दें कि साल 2011 में शुरू हुए सीरिया युद्ध के बाद से अब तक 3,50,000 लोग मारे गए हैं और लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। इसके बाद भी हालात में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- चीन में एक व्‍यक्ति ने लोगों पर चढ़ाई कार और किया चाकू से हमला, 11 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+