अफगानिस्‍तान में तालिबान नहीं नाटो और अफगान सैनिकों के हाथों सबसे ज्‍यादा मौतें

न्‍यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) की अफगानिस्‍तान पर एक चौंकाने वाले रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्‍तान में तालिबान से ज्‍यादा नागरिकों की मौत नाटो और अफगान फोर्सेज के चलते हुई है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब अफगानिस्‍तान में युद्ध खत्‍म करने के लिए अमेरिका, तालिबान के साथ वार्ता कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है इस वर्ष के पहले छह माह में नाटो और अफगान फोर्सेज के हाथों 717 नागरिकों की मौत हुई है।

afghanistan-nato-taliban

रिपोर्ट को बताया चौंकाने वाला

मंगलवार को यूएन असिस्‍टेंट मिशन इन अफगानिस्‍तान (यूएनएएमए) की रिपोर्ट आई है और इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नाटो और अफगान सुरक्षा बलों के हाथों सबसे ज्‍यादा नागरिकों की मौत हुई है न कि तालिबान और दूसरे आतंकी संगठनों की वजह से। यूएन की रिपोर्ट के बाद से कई संगठन हैरान हैं। अफगानिस्‍तान में पिछले 18 वर्षों से युद्ध जारी है। यूएन की इस रिपोर्ट में कहा गया है साल 2019 में कुल 1366 नागरिकों की मौत हुई है और पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 30 प्रतिशत की गिरावट हुई है। नाटो और अफगान फोर्सेज से अलग तालिबान और आईएसआईएस के हाथों 531 नागरिक मारे गए हैं। वहीं पहले छह माह में घायल नागरिकों की संख्‍या 2,446 रही। यूएनएएमए ने कहा है कि यह बात काफी अच्‍छी है नागरिकों की मौत के आंकड़ें में कमी आई है लेकिन सेनाओं की तरफ से नागरिकों को होने वाला नुकसान स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+