'इमरान ने कबूला पाक में हैं 40,000 आतंकी', UN की रिपोर्ट को पाकिस्तान ने बताया गलत

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पेश की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, अफगानिस्तन में पाकिस्तान के हजारों आतंकवादी मौजूद हैं। इस घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि, पिछले साल इमरान खान द्वारा दिया गया बयान इस रिपोर्ट को प्रमाणित कर करता है। इमरान खान ने एक समारोह में कहा था कि, पाकिस्तान के 40 हजार से अधिक आंतकी अफगानिस्तान में मौजूद थे। जिन्हें उनके देश में प्रशिक्षण दिया गया है।

अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों में 6,500 पाकिस्तानी नागरिक

अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों में 6,500 पाकिस्तानी नागरिक

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, अब इस प्रतिक्रिया पर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का कहना है कि, पाकिस्तान की बदनामी" के लिए संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का उपयोग कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से आए जवाब पर इस मामले से जुड़े लोगो ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एनलिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम ने केवल इमरान खान के बयान को दोहराया था। पिछले महीने जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों में 6,500 पाकिस्तानी नागरिक हैं। युद्धग्रस्त देश से जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) विदेशी लड़ाकों को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इमरान ने आतंकियों की बात कबूली

इमरान ने आतंकियों की बात कबूली

इस पूरे मामले के जानकार एक शख्स ने कहा कि, पाकिस्तान के विदेश विभाग को यह याद रखना जरूरी है कि उनके प्रधानमंत्री ने पिछले साल स्वीकार किया था कि पाकिस्तान अभी भी 30,000 से 40,000 आतंकवादियों की मेजबानी करता है। पाकिस्तान का नेतृत्व इस बात को भी स्वीकार करता है कि अतीत में, आतंकवादियों ने देश की मिट्टी का इस्तेमाल दूसरे देशों पर आतंकी हमले करने के लिए किया था। पिछले जुलाई में वाशिंगटन में यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में बोलते हुए, खान ने कहा था कि पाकिस्तान में अभी भी "लगभग 30,000 से 40,000 सशस्त्र लोग अफगानिस्तान या कश्मीर के कुछ हिस्सों में लड़ रहे हैं। इस शख्स ने कहा कि, पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर संदेह करने की जगह आत्मचिंतन करना चाहिए और किसी भी तरह के आतंकवाद को समर्थन बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि दुनियाभर के देश ये जान चुके हैं कि पाकिस्तान ही आतंकवाद का केंद्र है और ये संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित ज्यदातर आतंकियों और आतंकी संगठनों का घर भी है।

पाकिस्तान ने भारत पर छवि खराब करने के लगाए आरोप

पाकिस्तान ने भारत पर छवि खराब करने के लगाए आरोप

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि, भारतीय विदेश मंत्रालय पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को लेकर अफवाह फैलाने और पाकिस्तान की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान ने भारत के आरोपों का भी खंडन किया और इसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की भारतीय साजिश करारा दिया। पाकिस्तान ने दावा किया कि, रिपोर्ट में आतंकियों के सेफ हेवेन को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। जो यह दावा करता हों कि यूएन द्वारा अफगानिस्तान में चलाई जा रही शांति प्रक्रियाओं को रोकना चाहता हो।
पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया कि, भारत अफगान शांति प्रक्रिया में जटिलताएं पैदा करने की कोशिश कर रहा है। अफगानिस्तान में भारत द्वारा प्रयोजित आंतकवाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+