17 जुलाई को ICJ सुनाएगी कुलभूषण जाधव पर फैसला, पाकिस्‍तान ने सुनाई है मौत की सजा

Recommended Video

    Kulbhushan Jadhav पर 17 July को ICJ सुनाएगी फैसला, Pakistan ने सुनाई है मौत की सजा | वनइंडिया हिंदी

    हेग। नीदरलैंड्स स्थित अंतरराष्‍ट्रीय अदालत (आईसीजे) 17 जुलाई को कुलभूषध जाधव पर फैसला सुनाएगी। इंडियन नेवी से रिटायर जाधव इस समय पाकिस्‍तान की जेल में बंद हैं। भारत की तरफ उनकी मौत की सजा टालने की याचिका पर आईसीजे फैसला देगी। आईसीजे, यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के लिए काम करने वाली संस्‍था है।

    kulbhushan-jadhav.jpg

    पाक ने माना है जाधव को जासूस

    गुरुवार को आईसीजे की ओर से बताया गया, 'दोपहर तीन बजे हेग के पीस पैलेस में पब्लिक सीटिंग होगी और इस दौरान प्रेसीडेंट जज अब्‍दुलवकी अहमद युसूफ कोर्ट का फैसला पढ़ेंगे।' अप्रैल 2017 में पाकिस्‍तान की मिलिट्री कोर्ट की तरफ से मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद भारत ने आईसीजे में मिलिट्री कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। पाकिस्‍तान ने जाधव को जासूस माना है जबकि भारत इस बात से इनकार करता आया है। भारत का कहना है कि पाक ने विएना संधि का उल्‍लंघन किया है जिसके तहत विदेशी बंदी को काउंसलर एक्‍सेस मुहैया कराया जाता है। भारत ने कोर्ट में कहा है कि पाक मिलिट्री कोर्ट की तरफ से दिया गया फैसला पूरी तरह से झूठे केस पर आधारित है।

    जाधव पर आतंकवाद के भी आरोप

    पाकिस्‍तान मिलिट्री कोर्ट ने जाधव पर आतंकवाद के आरोप भी लगाए हैं। पाक का दावा है कि उसने जाधव को मार्च 2016 में बलूचिस्‍तान से उस समय गिरफ्तार किया था जब वह ईरान के रास्‍ते दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। जबकि जाधव जो इंडियन नेवी से रिटायर ऑफिसर हैं, वह बिजनेस ट्रिप पर ईरान गए थे और उनका अपहरण कर लिया गया था। फरवरी माह में इस मामले की सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान पुलवामा आतंकी हमले का असर साफ नजर आया। मई 2017इ में आईसीजे ने पहली बार मामले की सुनवाई की थी। इस दौरान कोर्ट ने पाक को आदेश दिया था कि जब तक अगला फैसला नहीं आता तब तक जाधव को कुछ नहीं होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+