यूएन ने की भारत-पाक से संयम बरतने की अपील

न्‍यूयॉर्क। भारत-पाकिस्‍तान के बीच लगातार टूटते युद्धविराम के बीच ही यूनाइटेड नेशंस ने दोनों देशों से संयम बनाए रखने की अपील की है। यूएन चीफ बान की मून की ओर से एक खास संदेश भारत और पाक दोनों को भेजा गया है।

ban-ki-moon

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से अपील की कि नियंत्रण रेखा के पास धर्य बनाए रखें और बढ़ती हिंसा को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के कदम उठाएं।

उनके प्रवक्ता की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास हाल में हिंसा बढ़ने पर महासचिव ने गंभीर चिंता जताई। हिंसा के कारण दोनों तरफ नागरिकों सहित कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वह उन लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं जिनकी जान चली गई।'

बान ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से कहा कि ‘अधिकतम धैर्य बनाए रखें और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव कदम उठाएं।' बयान में उन्होंने दोनों देशों से अपील की कि वार्ता के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करें।

23 और 24 अगस्‍त को दोनों देशों के बीच एनएसए स्‍तर की वार्ता होनी है लेकिन इससे पहले सीमा पर लगातार फायरिंग जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+