'13,500 जवान, 404 टैंक...', रूसी सेना को जंग में क्या-क्या नुकसान, यूक्रेन ने जारी की लिस्ट

कीव, 15 मार्च। यूक्रेन पर रूसी हमले का मंगलवार को 20वां दिन है। मंगलवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने अपने इजरायली समकक्ष यार लैपिड से फोन पर बात की। कुलेबा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने युद्ध की स्थिति पर चर्चा की जिसमें इजरायल ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनका देश रूस को प्रतिबंधों से बचाने के लिए रास्ता नहीं देगा।

इजरायल के साथ युद्ध को लेकर चर्चा

इजरायल के साथ युद्ध को लेकर चर्चा

कुलेबा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने मध्यस्ता प्रयासों और मानवीय सहायता के लिए इजरायल को धन्यवाद दिया है। बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री युद्ध के दौरान ही रूस गए थे जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

कुलेबा ने लिखा ""हमने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की।" उन्होंने आगे बताया कि लैपिड ने इस बात पर सहमति जताई है कि 'इजरायल पहुंचने वाले यूक्रेनियन लोगों के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।"

इसके साथ ही यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने एक पूरी लिस्ट जारी की है जो बताती है कि रूस को इस जंग में अब तक भारी नुकसान हो चुका है।

रूस के मारे गए 13,500 जवान

रूस के मारे गए 13,500 जवान

कुलेबा ने ट्विटर पर जो लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक जंग शुरू होने से अब तक रूसी सेना के 13,500 जवान मारे गए हैं। इस लिस्ट में अगला नंबर बख्तरबंद वाहनों का है। कुलेबा की लिस्ट के मुताबिक यूक्रेन ने रूसी सेना के 1279 बख्तरबंद वाहन तबाह कर दिए हैं।

यूक्रेन ने रूस के 81 एयरक्रॉफ्ट नष्ट कर दिए हैं जबकि 95 हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं। रूसी सेना की 150 तोपें बेकार या कब्जे में ले ली गई हैं जबकि 150 मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम गंवाने पड़े हैं।

404 रूसी टैंकों को किया तबाह

404 रूसी टैंकों को किया तबाह

जंग में अब रूसी सेना के हाथ से 404 टैंक निकल चुके हैं। इन टैंकों का नष्ट कर दिया गया है या फिर यूक्रेन के कब्जे में चले गए हैं। रूस को 640 गाड़ियां गंवानी पड़ी हैं जबकि 3 जहाज भी नष्ट हुए हैं। 9 मानवरहित विमानों को यूक्रेन ने मार गिराया है जबकि 36 एंटी एयरक्राफ्ट वारफेयर सिस्टम भी तबाह किए हैं।

कीव में दो दिनों के लिए कर्फ्यू

कीव में दो दिनों के लिए कर्फ्यू

भयंकर रूप से रूसी हमले का मुकाबला कर रहे यूक्रेन की राजधानी कीव में नया कर्फ्यू लगा दिया गया है। कीव के मेयर ने इसका ऐलान किया है। ये कर्फ्यू 15 मार्च को शाम 8 बजे से 17 मार्च सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।

कीव इंडेपेंडेट की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के मेयर विटाली क्लिस्को ने नए कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। 15 मार्च को शाम से जारी होने के इस कर्फ्यू में लोगों को सिर्फ बम शेल्टर में जाने के लिए ही बाहर जाने की अनुमति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+