यूक्रेन से गद्दारी नहीं बर्दाश्त, कोर्ट के गेट पर सबके सामने जासूस को मारी गोली

कीव, 06 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के हर संभव प्रयास अभी तक विफल रहे हैं। अमेरिका, यूरोप के कई देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा रखे हैं लेकिन बावजूद इसके दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस से बात करने के लिए यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य की हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह सदस्य रूस के साथ मिलकर जासूसी कर रहा था, जिसकी जानकारी सामने आने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कई रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

कोर्ट के गेट के सामने मारी गोली

कोर्ट के गेट के सामने मारी गोली

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिक्युरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन (SBU) के पास डेनिस किरीव के खिलाफ जासूसी के पुख्ता सबूत थे,जिसमे फोन पर उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग अहम है। आरोप है कि किरीव को गिरफ्तार किए जाने के बाद एसबीयू ने गोली मार दी। उनके खिलाफ जासूसी का आरोप था। किरीव को यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच का करीबी माना जाता है, जोकि रूस भाग गए थे। एक स्वतंत्र राजनीतिक विश्लेषक मारियो दुबोविकोवा ने बताय कि किरीव को कीव के बीचोबीच गोली मारी गई ङै। उन्हें सबके सामने मौत के घाट उतार दिया गया, उनके सिर में पशर्क कोर्ट के गेट पर गोली मारी गई।

कई अहम पद पर रहे

कई अहम पद पर रहे

बता दें कि 2006 से लेकर 2008 तक किरीव ने एससीएम फाइनेंस के तौर पर काम किया था और इस दौरान वह डेप्युटि जनरल डायरेक्टर के पद पर थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रियन कंपनी ग्रुप स्लैव एजी क्लूयेव के साथ काम करने लगे। 2006 से 2010 तक उन्होंने यूक्रेक्सिम बैंक में सुपरवाइजरी बोर्ड में काम किया। जबकि 2010-14 के बीच वह बैंक ऑफ ओशादबैंक में डेप्युटि चेयरमैन के पद पर भी रहे। इसके अलावा उन्होंने प्राइवेट इक्विटी फंड और फिक्स्ड इंकम फंड को मैनेज किया।

पत्रकार ने लगाए संगीन आरोप

पत्रकार ने लगाए संगीन आरोप

टेलीग्राम चैनल पर यूक्रेन के पत्रकार ने ओलेक्सैंडर ड्युबिंस्की ने लिखा, डेनिस किरीव कई बिजनेस कंपनियों में काम कर चुके हैं, वह कई बैंको में भी काम कर चुके हैं। आखिर वह कैसे यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए, रुस से बातचीत करने के लिए। मैं इसका पता राष्ट्रपति ऑफिस में लगाना चाहता हूं। रिपोर्ट के मुताबिक सिक्योरिटी सर्विस के पास किरीव की जासूसी का और फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+