Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्यार की परीक्षा लेने 123 दिनों तक हथकड़ी में रहा प्रेमी जोड़ा, लेकिन नहीं बचा पाया प्यार

यूक्रेन के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े का नाम है अलेक्जेंडर और विक्टोरिया और इन दोनों ने अपने प्यार को बचाने के लिए इन्होंने अपने आप को हथकड़ी में बांध लिया था।

कीव/नई दिल्ली, जून 19: प्यार किसी बंधन का मोहताज नहीं होता है लेकिन यूक्रेन के एक कपल ने अपने प्यार की परीक्षा लेने की सोची और पूरे चार महीने तक दोनों के एक साथ हथकड़ी में बंधे रहे, लेकिन दुनियाभर में मशहूर हो चुके इस कपल का प्यार सिर्फ 123 दिनों तक ही चल पाया। हथकड़ी टूटने के साथ ही इनका प्यार भी टूट गया।

प्यार बचाने लगाई थी हथकड़ी

प्यार बचाने लगाई थी हथकड़ी

यूक्रेन के रहने वाले इस प्रेमी जोड़े का नाम है अलेक्जेंडर और विक्टोरिया और इन दोनों ने अपने प्यार को बचाने के लिए एक अनोखा फैसला किया। इन्होंने फैसला किया कि क्यों ना एक साथ हर वक्त रहा जाए। और इसके लिए इन्होंने अपने अपने एक एक हाथ में हथकड़ी लगा ली। दोनों हथकड़ी के सहारे एक दूसरे से बंध गये, लेकिन हर बीतते वक्त के साथ इनके बीच का कड़वापन इनके बीच आने लगा। धीरे धीरे सच का सामना करना एलेंक्जेंडर और विक्टोरिया के लिए काफी मुश्किल होने लगा। हथकड़ी में बांधने से भला प्यार कहां टिक पाता, इनके साथ भी यही हुआ।

वेलेंटाइन डे के दिन लगाई थी हथकड़ी

वेलेंटाइन डे के दिन लगाई थी हथकड़ी

इस साल की शुरुआत में, यानि 14 फरवरी को अलेक्जेंडर और विक्टोरिया ने वेलेंटाइन डे के दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में यूनिटी स्टैट्यू के सामने खुद को जंजीर से बांध लिया था। इन 123 दिनों के बीच कपल हमेशा एक दूसरे के साथ रहते थे। एक साथ दुकान से बाथरूम जाते थे तो एक साथ ही शॉपिंग भी करते थे। विक्टोरिया ने शुरू में हथकड़ी पहनने के विचार का विरोध किया था, लेकिन बाद में वो हथकड़ी पहनने के लिए मान गई।

हथकड़ी नहीं बचा पाया रिश्ता

हथकड़ी नहीं बचा पाया रिश्ता

एलेग्जेंडर और विक्टोरिया हथकड़ी से बांधकर अपने प्यार के रिश्ते को बचाना चाहते थे, लेकिन ऐसा होता कहां है। 123 दिनों के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों ने एक साथ हथकड़ी को तोड़ने का फैसला लिया। रिश्ते के टूटने से विक्टोरिया को गहरा दुख है। वह कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यह हमारे लिए, यूक्रेन के जोड़ों और दुनिया भर के जोड़ों के लिए एक अच्छा सबक है, कि जो हमने किया उसे कोई नहीं दोहराए। उसने शिकायत की कि उसके प्रेमी ने उसका उतना ध्यान नहीं रखा, जितना उसे जंजीरों में जकड़ कर रखना चाहिए।

नहाने से लेकर हर काम एक साथ

नहाने से लेकर हर काम एक साथ

वहीं, एलेक्जेंडर ने कहा कि उन्हें अपने रिश्ते को बचाने के लिए इस हथकड़ी को पहनने के इस फैसले का कोई मलाल नहीं है। एलेक्जेंडर ने कहा कि इस प्रयोग ने उन्हें दो समान विचारधारा वाले लोगों के बारे में समझने का मौका दिया। एलेक्जेंडर ने कहा कि, 'हम एक जैसे नहीं सोचते थे और हम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।' यूक्रेन के नेशनल रजिस्टर ऑफ रिकॉर्ड्स विटाले ज़ोरिन ने कहा कि, सिकंदर और विक्टोरिया के हाथों के बीच केवल कुछ सेंटीमीटर का ही अंतर था। जंजीरों की वजह से दोनों को कोई दिक्कत ना हो, कोई परेशान ना हो, इसके लिए प्रेमी जोड़े ने खास तौर पर डिजाइन किए गये कपड़ों को पहना था। जिसकी वजह से इनके लिए कपड़े पहनना और कपड़े बदलना काफी आसान हो गया था। वो एक साथ बाथरूम में नहाते थे और फिर वॉशिंग मशीन में अपने कपड़े साफ होने के लिए डाल देते थे।

हथकड़ी की नीलामी करेगा प्रेमी जोड़ा

हथकड़ी की नीलामी करेगा प्रेमी जोड़ा

प्यार में डूबे इस प्रेमी जोड़े को यकीन था, कि अगले तीन महीने वे एक-दूसरे का साथ कुछ इस तरह बिताएंगे, कि हमेशा के लिए साथ हो जाएंगे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों तीन महीने से ज्यादा समय तक साथ रहे लेकिन अब उनका प्यार खत्म हो गया है। अब ये कपल अपनी हथकड़ी को ऑनलाइन नीलाम करना चाहता है और उनसे मिले पैसों को डोनेट करना चाहता है। विक्टोरिया और एलेक्जेंडर की हथकड़ी हटाने की घटना ने यूक्रेन समेत पूरी दुनिया में काफी सूर्खियां बटोरी हैं और यूक्रेन में न्यूज चैनलों पर इस घटना को लाइव दिखाया गया। हालांकि, अब ये प्रेमी जोड़ा अलग हो चुका है, लेकिन चार महीनों तक हथकड़ी में एक साथ रहने का इन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट में एक तस्वीर डाली है, जिसमें दोनों अलग हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों के 7800 फॉलोअर्स थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+