अपने ही शहर से बेआबरू होकर निकलेगा यूक्रेन, 7 किलोमीटर में फैले प्लांट के खंडहर से शुरू होगा मिशन

यूक्रेन (Ukraine) के दक्षिणी शहर मारियूपोल (Mariupol) में 7 किलोमीटर के क्षेत्र में फैले एक स्टील प्लांट (steel plant) में बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की संभावना है। अब यूक्रेन ने यहां फंसे अपने अपने नागरिकों को निकालने की बात कह रहा है। वहीं रूस के की ओर से दावा किया जा रहा है कि अजोवस्टल प्लांट में यूक्रेनी सैनिक छिपकर रह रहे हैं।

यूक्रेन शुरू करेगा मिशन

यूक्रेन शुरू करेगा मिशन

रूस के हमले में सबसे अधिक जिस शहर की बर्बादी हुई वह मारियूपोल है। यहां एक बड़े क्षेत्र में फैले अजोवस्टल स्टील प्लांट में बड़ी संख्या में यूक्रेन के नागरिकों के फंसे होने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को यूक्रेन की ओर से नागरिकों के निकालने के लिए मिशन शुरू करने की बात कही गई है।

अजोवस्टल स्टील प्लांट में फंसे हैं सैंकड़ों यूक्रेनी

अजोवस्टल स्टील प्लांट में फंसे हैं सैंकड़ों यूक्रेनी

21 अप्रैल को रूस ने मारियुपोल पर कब्जा कर लिया। इसके पहले से ही सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों और नागरिक ने अजोवस्टल स्टील प्लांट को अपना ठिकाना बना रखा है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि वह वर्तमान में रूसी सेनाओं से घिरे मारियुपोल स्टील प्लांट से नागरिकों को निकालने के लिए एक मिशन शुरू कर रहा है।

अंडरग्राउंड बेसमेंट में छिपे हैं यूक्रेनी

अंडरग्राउंड बेसमेंट में छिपे हैं यूक्रेनी

रूस ने मारियुपोल पर पूर्ण नियंत्रण की घोषणा के साथ यह भी स्वीकार किया था कि सैंकड़ों यूक्रेनी सैनिक और नागरिक एक स्टील प्लांट के अंडरग्राउंड बेसमेंट नेटवर्क में मौजूद हैं। वहीं यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि इसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। उनके पास अब भोजन की व्यवस्था खत्म हो रही है।

यूएन नेतृत्व वाले मिशन के लिए रूस सहमत

यूएन नेतृत्व वाले मिशन के लिए रूस सहमत

इसी सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाले मिशन के लिए सैद्धांतिक रूप रूप से सहमत हुए। जिसके बाद यूक्रेन की ओर से शुक्रवार को यह बयान आया कि मारियुपोल में एक मिशन चलाया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि अजोवस्टल स्टील प्लांट से नागरिकों को बाहर निकालने के लिए एक अभियान की योजना बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+