देश लड़ रहा है रूस से युद्ध, नोट छापते रहे यूक्रेन के रक्षा मंत्री! जेलेंस्की ने भ्रष्टाचारी नेता को हटाया

इसी महीने 24 फरवरी को यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे हो रहे हैं और यूक्रेन का दावा है, कि इस मौके पर रूस फिर से भीषण हमलों को अंजाम दे सकता है।

Ukraine News

Ukraine News: रूस से चल रहे भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपने रक्षा मंत्री को बदल दिया है। यूक्रेन ने कहा है, कि उसने देश के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव को हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार के बाद बदलने का फैसला किया है और ओलेक्सी रेज़निकोव की जगह देश की सैन्य जासूसी एजेंसी के प्रमुख किरीलो बुडानोव लेंगे। किरीलो बुडानोव की उम्र सिर्फ 37 साल है और वो 56 साल के ओलेक्सी रेज़निकोव की जगह ले रहे हैं और वो फिलहाल, जीयूआर सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख हैं।

रक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के इल्जाम

रक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के इल्जाम

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के करीबी सहयोगी अराखामिया ने कहा, कि "युद्ध के दौरान लोगों की नियत का पता चलता है।" पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण की शुरूआत की थी और उससे ठीक कुछ महीने पहले ही, नवंबर 2021 में ओलेक्सी रेज़निकोव को देश का रक्षा मंत्री बनाया गया था, जब दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका था। हालांकि, ओलेक्सी रेज़निकोव को बर्खास्त करने को लेकर अभी तक राष्ट्रपति जेलेंस्की की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

ओलेक्सी रेज़निकोव निभा रहे थे अहम भूमिका

ओलेक्सी रेज़निकोव निभा रहे थे अहम भूमिका

बतौर रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने देश के लिए कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और पश्चिमी देशों से यूक्रेन को हथिया मिले, इसके लिए उन्होंने काफी काम किया था, लेकिन बतौर रक्षा मंत्री उनकी बर्खास्तगी, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन का पहला हाई-प्रोफाइल मामला है। हालांकि, कई एक्सपर्ट्स राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी लोकतंत्र के खोल ओढने वाला तानाशाह बताते हैं, लिहाजा कई एक्सपर्ट्स का मानना है, कि ओलेक्सी रेज़निकोव पर लगे आरोपों पर पूरी तरह से यकीन करना मुश्किल है। यूक्रेन की तरफ से कहा गया है, कि रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव पर खाद्य घोटाला में शामिल होने का आरोप है। कहा गया है, कि खाद्य सामग्रियों की अत्यधिक बढ़ी हुई कीमत का उन्होंने भुगतान दिखाया और बीच में पैसा कमाया। भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद यूक्रेन की जनता में आक्रोश फैल गया था और रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव के उप-मंत्रियों को भी उनकी नौकरी से निकाल दिया गया है. जबकि दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने पदों को छोड़ दिया है।

यूक्रेन ने बदली रणनीति ?

यूक्रेन ने बदली रणनीति ?

राष्ट्रपति जेलेंस्की के सहयोगी अराखामिया ने कहा है, कि यूक्रेन की "सैन्य" एजेंसियों और रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, युद्ध के समय किसी राजनेता को नहीं देना चाहिए, बल्कि उनकी जगह पर ऐसे व्यक्ति को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए, जो रक्षा मामलों से जुड़े हुए हैं और "किरिलो बुडानोव रक्षा मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे, जो युद्ध के समय बिल्कुल तार्किक है।" आपको बता दें, कि मेजर जनरल के पद पर रहते हुए, बुडानोव ने अगस्त 2020 से सैन्य खुफिया विभाग का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा, कि "दुश्मन आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है। हम खुद का बचाव करने की तैयारी कर रहे हैं।" उन्होंने यूक्रेनी आशंकाओं का जिक्र करते हुए कहा, कि रूस इस महीने एक बड़े नए आक्रमण की योजना बना रहा है। आपको बता दें, कि इसी महीने 24 फरवरी को यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे हो रहे हैं और यूक्रेन का दावा है, कि इस मौके पर रूस फिर से भीषण हमलों को अंजाम दे सकता है।

मुंहतोड़ जवाब देने का यूक्रेन का प्लान

मुंहतोड़ जवाब देने का यूक्रेन का प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन भी रूसी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की प्लानिंग तैयार कर रहा है और वो पश्चिमी देशों से मिलने वाले टैंकों का इंतजार कर रहा है। वहीं, अमेरिका ने भी अब कह दिया है, कि वो यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले रॉकेट्स देगा। अराखामिया ने कहा, कि रेज़निकोव को रणनीतिक उद्योगों का मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया, कि इस कदम को कब औपचारिक रूप दिया जाएगा। आपको बता दें, कि रेज़निकोव ने रविवार को पहले कहा था, कि फेरबदल पर कोई भी निर्णय ज़ेलेंस्की पर निर्भर करता है और रक्षा मंत्रालय में खरीद प्रक्रियाओं का आंतरिक ऑडिट चल रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, कि मंत्रालय का अपना भ्रष्टाचार रोधी विभाग अपना काम करने में ''विफल'' रहा है और इसे ''पूरी तरह से दुरुस्त'' करने की जरूरत है।

तुर्की में इतने भूकंप क्यों आते हैं? इस वजह से हो चुके हैं मानव इतिहास के सबसे बड़े हादसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+