यूक्रेन के राष्ट्रपति ने US के देश छोड़कर भागने के ऑफर को ठुकराया, कहा- लड़ने के लिए चाहिए और हथियार
खास बात ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने यह वीडियो खुद जारी किया है। कीव शहर से वीडियो जारी करने का मकसद रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन से भागने की अफवाहों को शांत करना था।
कीव, फरवरी 26: रूसी मिसाइलों की बारिश के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश छोड़कर भागने से इनकार कर दिया है और उन्होंने कहा है कि, वो किसी भी कीमत पर देश छोड़कर नहीं भागेंगे और उन्होंने युद्ध लड़ने के पश्चिमी देशों से और हथियार देने की मांग की है।

अमेरिका का ऑफर ठुकराया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमोर जेलेंस्की ने अमेरिका का देश छोड़कर निकल जाने का ऑफर ठुकराने का ऐलान कर दिया है और उन्होंने दो टूक कहा है कि, वो किसी भी कीमत पर देश छोड़कर नहीं जाएंगे। अमेरिका के देश छोड़कर निकल जाने के ऑफर पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा है कि, वो रूस से आखिरी दम तक मुकाबला करते रहेंगे और उन्हें लड़ने के लिए और भी ज्यादा गोला-बारूद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, वो किसी भी हाल में देश छोड़कर नहीं भागेंगे। आपको बता दें कि, इससे पहले कुछ मीडिया खबरें आईं थीं, जिसमें कहा गया था कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया है, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति यूक्रेन की सड़कों पर आ गये और वहां से उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने आखिरी दम तक यूक्रेन में ही रहने की बात कही है।

राष्ट्रपति बोले - हम पीछे नहीं हटेंगे
खास बात ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने यह वीडियो खुद जारी किया है। कीव शहर से वीडियो जारी करने का मकसद रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन से भागने की अफवाहों को शांत करना था। इस वीडियो में राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की कह रहे हैं, ''हम सब यहां (कीव) हैं। हमारी सेना यहां है। समाज में नागरिक यहां हैं। हम सब यहां अपनी स्वतंत्रता, अपने देश की रक्षा कर रहे हैं, और यह इसी तरह रहेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।" इस वीडियो में ज़ेलेंस्की अपने प्रधानमंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ, अन्य वरिष्ठ सहयोगी के साथ प्रेसीडेंसी भवन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Recommended Video

ज़ेलेंस्की बोले- हमें रूस का अब डर नहीं है...
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार (24 फरवरी) को देर रात अपने एक भाषण में कहा था, '' मैं 27 अलग-अलग 27 यूरोपीय नेताओं से बात की, मैंने उनसे पूछा कि क्या यूक्रेन को नोटा में होना चाहिए... लेकिन कोई जवाब नहीं देता है, हर कोई डरता है। लेकिन अब हम नहीं डरते हैं। हमें अब रूस का भी डर नहीं है। यूक्रेन अब रूस के साथ बातचीत करने से डरने वाला नहीं है।''
यूएनएससी में यूक्रेन पर वोटिंग
यूक्रेन पर रूस हमले का आज तीसरा दिन और तीसरे दिन भी रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है और देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया था, जो रूस के वीटो के बाद गिर गया। निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान भारत, चीन, और संयुक्त अरब अमीरात वोटिंग में शामिल नहीं हुआ। जबकि, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, नॉर्वे, आयरलैंड, अल्बानिया, गबोन, मैक्सिको, ब्राजील ने रूस के खिलाफ वोट डाला। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि, आने वाला वक्त यूक्रेन के लिए बहुत ज्यादा भारी होने वाला है। जबकि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि, रूस का मकसद यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना है और अगर यूक्रेन की सेना सरेंडर कर दे, तो रूस बातचीत के लिए तैयार है।

कहा- झुकेंगे नहीं
ऑलिव ग्रीन सैन्य शैली के कपड़े पहने और अपने प्रधानमंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ और अन्य वरिष्ठ सहयोगियों के साथ राजधानी कीव में सड़क पर खड़े होकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का जवाब देने के लिए निकले थे और कहा, रूस कितनी भी कोशिश कर ले, वो झुकेंगे नहीं। आपको बता दें कि, शुक्रवार को ही कीव में पहली बार रूसी सैनिकों की यूक्रेन की सेना से कुछ देर के लिए झड़प हुई थी। इस बीच, मास्को से एक टेलीविज़न संबोधन में, पुतिन ने ज़ेलेंस्की की सरकार को "आतंकवादी" और "नशीले पदार्थों और नव-नाज़ियों का एक गिरोह" ब्रांडेड किया है, जिसमें यूक्रेनी सेना से विद्रोह करने का आग्रह किया गया।












Click it and Unblock the Notifications