पुतिन से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने PM मोदी को भेजा बधाई संदेश, जेलेंस्की ने की भारत की भूमिका की तारीफ
Ukraine President on Indian Election Result: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने लिखा है, कि "मैं भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत करता हूं। भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और भाजपा नीत एनडीए को बधाई।"

इसके अलावा, उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत के बढ़ते प्रभाव को अंडरलाइन किया है और इस बात पर जोर दिया, कि "दुनिया में हर कोई वैश्विक मामलों में भारत की भूमिका के महत्व और प्रभाव को पहचानता है।"
आपको बता दें, कि भारत के चुनाव आयोग ने सभी लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 543 सीटों में से 240 सीटें जीती हैं और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े से ऊपर है, भाजपा 2014 के बाद पहली बार जादुई आंकड़े से पीछे रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications