अमेरिका पहुंचे Zelensky, ट्रंप संग अहम बैठक से पहले रूस-यूक्रेन युद्ध पर कही बड़ी बात

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की अमेरिका पहुंच गए हैं। सोमवार को वॉशिंगटन में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अहम बैठक होगी, जिसमें यूरोपीय नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी। इस मुलाक़ात को लेकर पूरी दुनिया की नज़रें वाइट हाउस पर टिकी हैं, क्योंकि यही बैठक आगे शांति वार्ता की दिशा तय कर सकती है।

ज़ेलेंस्की ने ट्रंप के निमंत्रण पर आभार जताते हुए कहा है कि, इस बार की शांति स्थायी और वास्तविक होनी चाहिए, वैसी नहीं जैसी पहले रही,जब यूक्रेन को क्रीमिया और डोनबास जैसे क्षेत्रों से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने विश्वास जताया कि अमेरिका और यूरोप की मदद से रूस को युद्ध खत्म करने पर मजबूर किया जाएगा।

Russia Ukraine War

यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 1994 में भी यूक्रेन को तथाकथित 'सुरक्षा गारंटी' दी गई थी, लेकिन उनका कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने दो टूक कहा कि क्रीमिया कभी छोड़ा नहीं जाना चाहिए था, जैसे 2022 के बाद यूक्रेनियों ने कीव, ओडेसा या खारकीव को नहीं छोड़ा। ज़ेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि यूक्रेनी अपने देश और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं और आज उनके सैनिक डोनेट्स्क और सुमी मोर्चों पर सफलता हासिल कर रहे हैं।

यूक्रेन अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करेगा

उन्होंने भरोसा जताया कि यूक्रेन अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करेगा और इस संघर्ष में राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिकी नागरिकों तथा सभी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के समर्थन के लिए उनका देश हमेशा आभारी रहेगा। ज़ेलेंस्की ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस को यह युद्ध खत्म करना ही होगा, क्योंकि इसकी शुरुआत उसी ने की थी। उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी साझा ताक़त रूस को मजबूर करेगी कि वह असली और स्थायी शांति के लिए आगे बढ़े।

पुतिन-ट्रंप मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस में बैठक

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बहुप्रतीक्षित मुलाक़ात करीब तीन घंटे चली। ट्रंप वॉशिंगटन से तो पुतिन मॉस्को से अलास्का पहुँचे थे। दुनियाभर की निगाहें इस बैठक पर टिकी थीं, ख़ासतौर पर यूक्रेन की, जिसने शांति की उम्मीद लगा रखी थी। हालांकि, बंद कमरे में हुई इस बातचीत से युद्धविराम को लेकर कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। पुतिन ने मॉस्को में आगे वार्ता का प्रस्ताव रखा, लेकिन शांति की राह अब भी धुंधली है।

अब इसी कड़ी में आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की अहम बैठक होने जा रही है। अलास्का में पुतिन से हुई बातचीत के बाद ज़ेलेंस्की के साथ यह मुलाक़ात निर्णायक मानी जा रही है, जिस पर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+