यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को ऋषि सुनक ने खिलाई भारतीय बर्फी, बोले- मां ने बनाई थी मिठाई

वीडियो में सुनक अपनी मां के द्वारा बनाई गई बर्की का जिक्र कर रहे हैं, साथ ही ज़ेलेंस्की भारतीय मिठाई (बर्फी) का लुफ्त उठाते दिख रहे हैं।

UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी मां के हाथ की बनी बर्फी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को खिलाते नजर आ रहे हैं।

ऋषि सुनक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा हर रोज नहीं होता जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की आपकी मां की बनाई मिठाई खाएं।' सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Zelensky tries barfi

ये घटना एक महीने पहले की है, जब जेलेंस्की ने लंदन में सुनक से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस घटना का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ऋषि सुनक ने कहा, 'मेरी मां ने एक भारतीय मिठाई बर्फी बनाई थी, जिसे वो मुझे खिलाना चाहती थीं। मेरी मां ये मिठाई शानदार बनाती हैं। अगले सोमवार जब मैं राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिला तो मैंने ये बर्फी उन्हें खाने को दी। ये मिठाई जेलेंस्की को बेहद पसंद आई। इसे खाने के बाद उन्होंने खूब तारीफ की।

ऋषि सुनक के इस वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया जताई हैं। कई लोगों ने तारीफें की हैं तो कुछ यूजर्स ने तंज भी कसा है। इमरान शेख नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'अच्छा, अब हम न सिर्फ यूक्रेन को फंड में अरबों पाउंड दे रहे हैं, बल्कि आप उन्हें अपनी मां की बनी बर्फी भी खिला रहे हैं।'

https://www.instagram.com/reel/CtojgRVMdc6/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बता दें कि बीते महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अपने यूरोपीय दौरे के दौरान ब्रिटेन भी गए थे। यहां रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए ब्रिटेन से नए हथियार हासिल करने की बात की थी। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से यह ब्रिटेन की उनकी दूसरी यात्रा थी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के इस दौरे पर ऋषि सुनक ने कहा कि ब्रिटेन, यूक्रेन को सैकड़ों वायु रक्षा मिसाइलें और अतिरिक्त मानव रहित हवाई प्रणालियां प्रदान करेगा, जिसे आने वाले महीनों में वितरित किया जाएगा। इतना ही नहीं, सुनक ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि यूक्रेन को दिए जाने वाले नए हथियारों में 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी वाले नए ड्रोन भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+