'हम सब कीव में देश की रक्षा के लिए डटे हैं...', यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी हमले का Video जारी कर दिया जवाब

'हम सब कीव में देश की रक्षा में डटे हैं...', यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी हमले का Video जारी कर दिया जवाब

कीव, 26 फरवरी: रूस के लगातार हमलों से यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बहुत खराब हैं। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव चारों तरफ से घेर लिया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो सेना और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ रूसी आक्रमण के खिलाफ कीव की रक्षा करने का संकल्प लेते दिख रहे हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन कीव से एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है, ''हम सब, हमारी सेना, सारे अधिकारी और नागरिक देश की रक्षा के लिए कीव में डटे हैं और डटे रहेंगे।''

यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले - हम पीछे नहीं हटेंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले - हम पीछे नहीं हटेंगे

खास बात ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने यह वीडियो खुद जारी किया है। कीव शहर से वीडियो जारी करने का मकसद रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन से भागने की अफवाहों को शांत करना था। इस वीडियो में राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की कह रहे हैं, ''हम सब यहां (कीव) हैं। हमारी सेना यहां है। समाज में नागरिक यहां हैं। हम सब यहां अपनी स्वतंत्रता, अपने देश की रक्षा कर रहे हैं, और यह इसी तरह रहेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।" इस वीडियो में ज़ेलेंस्की अपने प्रधानमंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ, अन्य वरिष्ठ सहयोगी के साथ प्रेसीडेंसी भवन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

'मैं यूक्रेन में हूं और मेरा परिवार भी यूक्रेन में है...'

'मैं यूक्रेन में हूं और मेरा परिवार भी यूक्रेन में है...'

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने एक और वीडियो साझा किया था। जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की कह रहे थे, ''मैं यूक्रेन में हूं और मेरा परिवार भी यूक्रेन में है। मेरे बच्चे भी यूक्रेन में ही हैं...क्योंकि वो गद्दार नहीं हैं। हम यूक्रेन के नागरिक हैं। मुझे पता चला है कि रूस का सबसे पहला टारगेट मैं और दूसरा टारगेट मेरा परिवार है। लेकिन फिर भी मैं यहीं हूं।''

ज़ेलेंस्की बोले- हमें रूस का अब डर नहीं है...

ज़ेलेंस्की बोले- हमें रूस का अब डर नहीं है...

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार (24 फरवरी) को देर रात अपने एक भाषण में कहा था, '' मैं 27 अलग-अलग 27 यूरोपीय नेताओं से बात की, मैंने उनसे पूछा कि क्या यूक्रेन को नोटा में होना चाहिए... लेकिन कोई जवाब नहीं देता है, हर कोई डरता है। लेकिन अब हम नहीं डरते हैं। हमें अब रूस का भी डर नहीं है। यूक्रेन अब रूस के साथ बातचीत करने से डरने वाला नहीं है।''

देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+