युद्ध रोकने की शर्तों वाली जेलेंस्की की चिट्ठी पर भड़के पुतिन, कहा- उन्हें बता दो, मैं बर्बाद कर दूंगा
मास्को, 29 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच दोनों देश आज शांति वार्ता के लिए आमने सामने होंगे। दोनों ही पक्ष युद्ध को रोकने के लिए चर्चा करेंगे। लेकिन इससे पहले जो वार्ता दोनों पक्ष में हुई है उसका कुछ खास हल नहीं निकला है। इससे पहले वार्ता के दौरान रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के पक्षकार रोमन एब्रामोविच की ओर से वोलोदिमीर जेलेंस्की का हाथ से लिखा संदेश रूसी पक्ष कौ सौंपा गया था। रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जेलेंस्की से कह देना मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा। रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति नो हस्तलिखित संदेश दिया था उसमे यूक्रेन के हाल की विस्तृत जानकारी थी।

Recommended Video
जहर देने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को रोमन एब्रामोविच और यूक्रेन के शांति समझौते के लिए पक्षकारों को लेकर सनसनीखेज जानकारी सामने आई थी। माना जा रहा था कि यूक्रेन के पक्षकारों को कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया था। पिछले महीने कीव में हुई वार्ता के दौरान यूक्रेन के पक्षकारों ने शिकायत की थी कि उन्हें जहरीला पदार्ध दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के पक्षकारों की आंखे लाल हो गई थीं, उनकी त्वचा में दिक्कत हो रही थी,साथ ही उनके चेहरे और हाथ में भी दिक्कत देखने को मिली थी। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और अब वो खतरे से बाहर हैं।
क्या है यूक्रेन का रुख
आज रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से शांति वार्ता होने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन इस वार्ता के जरिए युद्ध को रोकने की कोशिश करेगा। लेकिन अमेरिका और यूक्रेन को इस बात की संभावना कम है कि इस वार्ता से कुछ अहम नतीजा सामने आएगा। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि इस वार्ता के दौरान कम से कम हम मानवीय सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे और युद्ध विराम पर चर्चा करेंगे। हम इसके लिए अपने लोगों की जान, जमीन या संप्रभुता को खतरे में नहीं डाल सकते हैं।
एब्रामोविच पर लगे हैं कई प्रतिबंध
दरअसल एब्रामोविच को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी माना जाता है, जिसके चलते उन्हें कई पाबंदियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उनपर यूके और यूरोपियन यूनियन ने कई पाबंदी लगा दी है। इस बीच एब्रामोविच इस कोशिश में भी हैं कि वह अपनी प्रतिष्ठा को बचा सके। उनकी संपत्ति को ब्रिटेन और पूरे कॉन्टिनेंट में फ्रीज कर दिया गया है। वह लंदन में अपनी संपत्ति और चेल्सिया फुटबॉल क्लब को भी बेचने की कोशिश में लगे हैं।
जेलेंस्की ने बाइडेन से लगाई गुहार
वहीं रूस के लगातार हमले को झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक बार फिर से विनती की है कि वह एब्रामोविच पर सख्त पाबंदियां ना लगाए क्योंकि वह मध्यस्थता में अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो एब्रामोविच ने पिछले बुधवार को जेलेंस्की के हाथ से लिखा पत्र पुतिन को दिया था। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें कह देना कि मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications