यूक्रेन विमान हादसे में 170 यात्रियों की मौत, ईरान के 82 नागरिक थे सवार

तेहरान। ईरान में तेहरान के पास एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां यूक्रेन का एक विमान बुधवार सुबह क्रैश हो गया। जिसमें कम से कम 170 यात्री और क्रू के सदस्यों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि विमान के क्रैश होने के पीछे की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है। हादसा इमाम खोमेनई हवाईअड्डे के पास बुधवार सुबह हुआ।

82 ईरानी नागरिकों की मौत

82 ईरानी नागरिकों की मौत

यूक्रेन के विदेश मंत्री वादिम प्रिसटाइको ने कहा कि मरने वाले लोगों में 82 ईरान, 11 यूक्रेन, 63 कनाडा, 10 स्वीडन, 4 अफगानिस्तान, 3 जर्मनी और 3 ब्रिटेन के नागरिक थे। ईरान की स्थानीय मीडिया के अनुसार विमान बोइंग 737-800 था। जो टेकऑफ के कुछ देर बार ही क्रैश हो गया। फ्लाइटरडार फ्लाइट ट्रैकर के अनुसार, यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन की फ्लाइट 752 को स्थानीय समयानुसार सुबह 5.15 बजे उड़ान भरनी थी। विमान यूक्रेन की राजधानी कीव में बोर्यस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जा रहा था।

विमान क्रैश का वीडियो

जानकारी के मुताबिक विमान के उड़ान भरने का समय एक घंटे विलंबित हो गया था। जिसके बाद इसने सुबह 6.12 बजे उड़ान भरी। ईरान की ISNA समाचार एजेंसी ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें विमान तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद इसमें एक बड़ा धमाका होता है। इसकी एक तस्वीर भी ISNA ने साझा की है। जिसमें विमान के टुकड़े जमीन पर चारों ओर पड़े हुए दिख रहे हैं।

अधिकतर ईरानी छात्र थे सवार

अधिकतर ईरानी छात्र थे सवार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में ज्यादातर लोग ईरान के रहने वाले थे। विमान के उड़ान भरने के बाद पायलट ने इसपर से नियंत्रण खो दिया। जिससे ये तुरंत क्रैश हो गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। रिपोर्ट के मुताबिक इन यात्रियों में अधिकतर ईरानी छात्र थे, जो सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस यूक्रेन लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+