भारत की धरती से यूक्रेन की मंत्री ने रूसी सैनिकों को बताया चोर, कहा- बीवियों से करते हैं चोरी-चकारी की बात
पिछले दिसंबर में, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को "नैतिक रूप से अनुचित" करार दिया था। हालांकि, यूक्रेन की उप विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान इस तरह की आलोचना से दूर रहीं।

Emine Dzhaparova on Russian Army: भारत के दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने भारत की जमीन से भारत के ही दोस्त रूस के सैनिकों को चोर कहा है।
यूक्रेन की पहली उप विदेश मंत्री एमिने झापरोवा ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की भारत में आलोचना की और दावा किया, कि रूसी सैनिक उनके देश में चोरी चकारी कर रहे हैं।
यूक्रेनी मंत्री ने कहा, कि कई रूसी सैनिकों की उनकी पत्नियों और मांओं के साथ बातचीत को इंटरसेप्ट किया है, जिसमें पता चला है, कि वो चोरी चकारी की बात करते हैं और यहां तक कि, वो शौचालय में रखे गये सामानों की चोरी तक की बात करते हैं।
एमिने झापरोवा ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक थिंक टैंक में कहा, कि "जब हम रूसी सैनिकों की उनकी पत्नियों और माताओं के साथ इंटरसेप्टेड बातचीत रिकॉर्ड करते हैं, तो उनकी बातची इस बारे में होती है, कि यूक्रेनी घरों से क्या चुराया जाए, वे कभी-कभी शौचालय के कटोरे भी चुराते हैं।"
भारत में रूस पर बरसीं यूक्रेनी मंत्री
पिछले साल 24 फरवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद से एमिने झापरोवा पहली यूक्रेनी मंत्री हैं, जो भारत का दौरा कर रही हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा, कि "अगर कोई आपका बलात्कार करने आता है, तो आप किस भाषा में बात कर सकते हैं ... मैं वास्तव में शॉक्ड हो गई थी, जब मुझे पता चला कि एक 11 वर्षीय लड़के का उसकी मां के सामने बलात्कार किया गया था और उसने अपनी बोलने क्षमता खो दी थी... उचित भाषा के लिए कोई जगह नहीं है। फरवरी 24 ने यूक्रेन के लिए सब कुछ बदल दिया है।"
आपको बता दें, कि युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूसी सैनिकों पर यूक्रेन में रेप करने के आरोप लगे हैं। पिछले साल यौन हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने दावा किया था, कि रूस, यूक्रेन में अपनी "सैन्य रणनीति" के तहत बलात्कार और यौन हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है।
वहीं, यूक्रेनी मंत्री का दावा भी संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा जारी किए गए डेटा का अनुसरण करता है, जिसने फरवरी से यूक्रेन में रिपोर्ट किए गए बलात्कार या यौन उत्पीड़न की घटनाओं के "सौ से अधिक मामलों" को सत्यापित किया है।
अजीत डोभाल से यूक्रेन आने की अपील
भारत दौरे के दौरान यूक्रेनी मंत्री ने भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से यूक्रेन आने की अपील की है। उन्होंने कहा, कि अजीत डोभाल ने फरवरी महीने में रूस का दौरा किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और अब उन्हें उम्मीद है, कि अजीत डोभाल, कीव (यूक्रेन की राजधानी) का भी दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा, कि "हम अजीत डोभाल की यूक्रेन यात्रा की उम्मीद करते हैं। रूस के पास यात्रा करने के लिए काफी समय है। लेकिन, हम एक युद्ध का सामना कर रहे हैं। हमारा बचाव करना होगा। कभी-कभी आप कुछ करना चाहते हैं, लेकिन नहीं कर सकते। मेरी यात्रा दोस्ती की निशानी है, और हम भारत के साथ संबंध को फिर से बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए पारस्परिकता की आवश्यकता है। हमें कीव में भारतीय अधिकारियों का स्वागत करने में खुशी होगी।"
"अब यूक्रेन के लोग विभिन्न नेताओं के साथ-साथ पीएम मोदी की टिप्पणियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की यात्राओं को करीब से देखते हैं। जब वह तीन बार मास्को गए, तो निश्चित रूप से, यह सवाल नहीं है कि क्या वह आएंगे।" कीव। हमें कीव में भारत के नेताओं और अधिकारियों का स्वागत करने में खुशी होगी," झापरोवा ने कहा।
'भारत को करीब से देखता यूक्रेन'
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने कहा, कि "अब यूक्रेन के लोग भारतीय नेताओं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूक्रेन को लेकर कही गई बातों पर काफी करीब से नजर रखते हैं। अजीत डोभाल की मॉस्को यात्रा को भी हमने काफी करीब से देखा"।
उन्होंने कहा, कि "अजीत डोभाल ने तीन बार रूस का दौरा किया, और निश्चित तौर पर हमने ये सवाल नहीं किया, कि वो कीव कब आएंगे?" उन्होंने कहा, कि "हमें कीव में भारतीय नेताओं और अधिकारियों का स्वागत करने में काफी खुशी होगी।"
आपको बता दें, कि यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने इससे पहले दिन में विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की और भारत और यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। वहीं, उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी आमंत्रित करने की अपील की है, ताकि वो यूक्रेन युद्ध कि विभीषिका को सामने रख सकें।












Click it and Unblock the Notifications