रूस के साथ बातचीत पर बोले जेलेंस्की-मुझे विश्वास नहीं है कि कोई परिणाम निकलेगा

कीव , 28 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच हर पल नया घटनाक्रम सामने आ रहा है। अब खबर आ रही है कि, रूस-यूक्रेन युद्ध में बदलती परिस्थितियों के बीच यूक्रेन रूस के साथ बिना शर्त बातचीतको राजी हो गया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन बगैर शर्त रूस से वार्ता के लिए तैयार है। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल बेलारूसी की सीमा पर बिना किसी शर्त के रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करेगा।

Ukraine leader Volodymyr Zelenskyy says willing to try talks with Russia but was sceptical

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आगे कहा कि, मैं हमेशा की तरह ईमानदार रहूंगा। मैं वास्तव में इस (रूस के साथ बातचीत) के परिणाम में विश्वास नहीं करता, लेकिन उन्हें कोशिश करने दें। उन्होंने कहा कि यदि युद्ध समाप्त करने का "मौका" है, तो हम वार्ता में भाग लेंगे। ज़ेलेंस्की ने बेलारूस के नेता और मास्को के सहयोगी अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बात करने के बाद वीडियो जारी किया।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने लिखा है कि उनके बेलारूसियन समकक्ष लुकाशेंको ने यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ली है कि बेलारूसी क्षेत्र में तैनात सभी विमान, हेलीकॉप्टर और मिसाइल यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की गोमेल यात्रा, शांति वार्ता और वापसी के दौरान जमीन पर बने रहेंगे। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गुरुवार तड़के आक्रमण का आदेश देने के बाद, रूसी सैनिकों ने बेलारूसी क्षेत्र सहित कई दिशाओं से यूक्रेन पर हमला किया है।

उधर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष यूनियन उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का सहयोग करने के लिए यूरोपीय संघ बेलारूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के लिए यूरोपीय संघ वि​त्तीय सहायता प्रदान करेगा। यूरोपीय संघ रूसी सरकारी मीडिया आरटी और स्पुतनिक पर प्रतिबंध लगाएगा।

वहीं यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित किया है कि रूसी मिसाइलों ने राजधानी कीव में एक रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल फैसिलिटी को हिट किया है, लेकिन इमारत को नुकसान या रेडियोएक्टिव रिलीज के किसी भी संकेत की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+