रूस में वैगनर विद्रोह के नाकाम होने के बाद जेलेंस्की का बड़ा दावा, बोले- हमने उनके 21,000 लड़ाकों को मार डाला
रूस में वैगनर समूह के विद्रोह के खात्मे के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक नया खुलासा किया है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेनी सैनिकों ने वैगनर ग्रुप के 21 हजार लड़कों को मार डाला है।
जेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेनी सैनिकों ने 80 हजार से अधिक वैगनर लड़ाकों को घायल कर दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा के उनके सैनिकों ने वैगनर ग्रुप का भारी नुकसान किया है।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार एक स्पेनिश मीडिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में जहां वैगनर ग्रुप का सबसे शक्तिशाली समूह लड़ रहा थे, वहां वैगनर ग्रुप को भारी नुकसान उठान पड़ा है।
जेलेंस्की ने कहा कि वैगनर भाड़े के सैनिकों में ज्यादातर अपराधी थे, जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं था। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि ये लड़ाके 'रूसी सेना के प्रेरित कर्मचारी' थे। शनिवार को अपने भाषण में जेलेंस्की ने दावा किया कि वैगनर गुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह ने युद्ध के मैदान पर रूसी शक्ति को बहुत प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि ये यूक्रेन के जवाबी हमले के लिए प्रभावी हो सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि हमें दुश्मन को अपनी जमीन से बाहर धकेलने के लिए इस स्थिति का फायदा उठाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जवाबी कार्रवाई में जल्दबाजी नहीं करेंगे क्योंकि वह मानव जीवन को महत्व देते हें।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें युद्ध के बीच अपनी जान का डर है? जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन को यह डर सबसे अधिक है। जेलेंस्की ने कहा कि सिर्फ रूस ही है जो उन्हें मारना चाहता है, लेकिन पुतिन को...पुतिन के पीछे तो पूरी दुनिया पड़ी है।
जब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से पूछा गया कि क्या वे युद्ध को खत्म करने को लेकर बातचीत करने को तैयार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि उनकी सेना यदि युद्ध शुरू होने से पहले वाली स्थिति में पहुंच जाती हे, और वे उन इलाकों पर नियंत्रण हासिल कर लेते हैं, जिन्हें देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानता है, तो वह बातचीत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications