यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा- जवाबी कार्रवाई में मार गिराए 1000 से अधिक रूसी सैनिक

कीव, 25 फरवरी। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रूस ने यूक्रेन के साथ गुरुवार को युद्ध का ऐलान कर दिया। तब से लेकर अब तक दोनों देशों के कई सैनिक और नागरिकों की मौत हुई है, जिसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि जवाबी सैन्य कार्रवाई में उन्होंने रूस के 1000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है। हालांकि रूस की तरफ से अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Ukraine Defense Ministry claims - more than 1000 Russian soldiers killed in retaliation

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक हजार रूसी सौनिकों को मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले शुक्रवार की सुबह यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया है कि, उन्होंने रूस के कम से कम 800 लोगों को मार गिराए हैं, लेकिन रूस की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच मामले को ठंडा करने के लिए भारत समेत दुनियाभर के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों देशों से बीतचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: रिकॉर्ड स्तर से 9000 रू सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज की कीमत

वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की और यूक्रेन के साथ एक टेबल पर बैठकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की अपील की। शी जिनपिंग के इस सुझाव के पुतिन ने स्वीकार कर लिया है और उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन हथियार डाल दें तो वह बातचीत करने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ उच्च स्तरीय वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार है। इस खबर के सामने आने के बाद अब रूस और यूक्रेन के बीच हिंसा कम होने की संभावना नजर आने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+