Ukraine crisis:भारतीयों की मदद के लिए MEA में कंट्रोल रूम स्थापित, भारतीय दूतावास में 24-घंटे हेल्पलाइन,डिटेल
नई दिल्ली, 16 फरवरी: यूक्रेन की हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास में भी 24-घंटे हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी विदेश मामलों के मंत्रालय की ओर से दी गई है। गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस में सैन्य गतिरोध की वजह से वहां रह रहे हजारों भारतीयों और उनके परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है। वैसे यूक्रेन ने कहा है कि भारत जल्दबाजी ना करे और फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है कि उसे अपने नागरिकों को आनन-फानन में स्वदेश वापस बुलाना पड़े। लेकिन, भारत सरकार ने अपनी ओर से अपने नागरिकों की सहायता के लिए कदम उठाए हैं।

विदेश मंत्रालय में कंट्रोल रूम और दूतावास में हेल्पलाइन का इंतजाम
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जानकारी दी गई है कि यूक्रेन में मौजूदा परिस्थितियों को देखते जानकारी और सहायता उपलब्ध करवाने के लिए हुए विदेश मंत्रालय में एक कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। इसके साथ ही यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास में 24- घंटे हेल्पलान का भी इंतजाम किया गया है। यहां से भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों को सभी तरह की जानकारी और सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विदेश मंत्रालय:
1800118797 (टोल फ्री)
फोन:
+91 11 23012113
+91 11 23014104
+91 11 23017905
फैक्स:
+91 11 23088124
ईमेल:
[email protected]
यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास के 24 घंटे आपात हेल्पलाइन:
+380 997300428
+380 997300483
ईमेल:
[email protected]
Recommended Video
वेबसाइट:
www.eoiukraine.gov.in
करीब 20,000 भारतीयों के यूक्रेन में होने की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के विभिन्न शहरों में इस समय करीब 20,000 भारतीय नागरिक हैं। इससे पहले कीव स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे अपने स्टूडेंट समेत सभी नागरिकों को अपने ठिकानों के बारे मे मिशन को जानकारी देते रहने की एडवाइजरी भी जारी की गई थी। एडवाइजरी में स्टूटें यह भी कहा गया था कि वह कुछ समय के लिए यूक्रेन से निकलने पर भी विचार करें।
राहत की बात ये है कि रूस ने यूक्रेन की सीमाओं को घेरे अपने सैनिकों की तैनाती कम करनी शुरू की है और जिसकी वजह से संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध की आशंका टल गई है। लेकिन, वहां रह रहे भारतीयों को लेकर उनके परिजनों की चिंता को देखते हुए सरकार ने कुछ समय के लिए उनकी वापसी का भी विकल्प खुला रखा है।












Click it and Unblock the Notifications