दक्षिणी यूक्रेन में तबाही मचाने वाली लड़ाई, सामूहिक संस्कार की दर्दनाक तस्वीरें, 12 दिनों में 1582 मरे

यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने भीषण तबाही मचाई है और कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। सामूहिक तौर पर शवों को दफनाया जा रहा है।

कीव, मार्च 13: यूक्रेन में मानवीय स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और मारियुपोल में विनाशकारी लड़ाई जारी है। युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी गोलाबारी में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं और अभी इस लड़ाई में कितने लोग और मारे जाएंगे, कहा नहीं जा सकता है। वहीं, अब यूक्रेन से जो तस्वीरें आ रही हैं, वो काफी भयावह हैं और युद्ध में मारे गये नागरिकों के शवों को सामूहिक कब्रों में दफनाए जा रहे हैं।

मारियुपोल में विनाशकारी तबाही

मारियुपोल में विनाशकारी तबाही

रूस की सेना ने मारियुपोल में विनाशकारी तबाही मचाई है और महज दो हफ्ते पहले तक जो शहर बेहद खूबसूरत था, वो अब अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है। दो नेताओं की अहंकार की लड़ाई में एक देश मर रहा है, एक देश का अस्तित्व खत्म हो रहा है। एक सामाजिक सेवा कार्यकर्ता वलोडिमिर ब्यकोवस्की, जो शवों को दफनाने में स्थानीय अधिकारियों की मदद कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि, "मैं सिर्फ एक चीज चाहता हूं, कि ये युद्द बंद हो जाए। यह सब समाप्त हो जाए। मुझे नहीं पता कि कौन दोषी है और कौन सही है। मुझे नहीं पता कि इसे किसने शुरू किया लेकिन इसे समाप्त होना चाहिए।"

सबसे खराब मानवीय संकट

यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट करते हुए कहा, कि 'मारियुपोल शहर पर रूसी घेराबंदी अब पृथ्वी पर सबसे खराब मानवीय आपदा बन चुकी है। 12 दिनों में 1582 मृत नागरिकों को सामूहिक कब्रों में दफन किया गया है। यूक्रेनी सेना को हराने में असमर्थ पुतिन की सेना ने अब निहत्थे लोगों पर बमबारी कर रही है और रूसी सेना ने पीड़ित लोगों तक जरूरी मानवीय मदद पहुंचने पर रोक लगा दी है और ये रूस का युद्ध अपराध है!" रिपोर्ट के मुताबिक, मारियुपोल में बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गई है। रूसी गोलाबारी में इमारतों, घरों, अस्पतालों और सड़कों को नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेन के एक किसान पेट्रो ने कहा कि, "युद्ध से दूध उत्पादन और कृषि उत्पादन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और हमें बीज, ईंधन और उर्वरक की जरूरत है, लेकिन सड़कें बंद हैं''।

तबाही पर रूस की प्रतिक्रिया

तबाही पर रूस की प्रतिक्रिया

वहीं, युद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस की तरफ से कहा गया है कि, यूक्रेन में मानवीय स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और कई शहरों में स्थिति विनाशकारी हो गई है। रूसी सेना ने शनिवार को मॉस्को के "विशेष सैन्य अभियान" के 17 वें दिन बोलते हुए कहा। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिज़िंटसेव ने कहा कि, "दुर्भाग्य से, यूक्रेन में मानवीय स्थिति तेजी से बिगड़ रही है, और कुछ शहरों में, यह भयावह अनुपात में पहुंच गया है"

मृतकों का सामूहिक संस्कार

शुक्रवार सुबह रूस के सैन्य हमले में मारे गये लोगों के शवों को सामूहिक कब्रगाह में दफनाया गया और उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने वाले पुजारी ने कहा कि, "यूक्रेन की महिमा और स्वतंत्रता अभी तक नष्ट नहीं हुई है"। चर्च के फादर मायखाइल ने कहा कि, "30 साल से हम इन शब्दों को गा रहे थे और कह रहे थे कि हम अपनी आजादी के लिए पीड़ित होंगे, लेकिन हम कल्पना नहीं कर सकते थे कि ये शब्द हमारी वास्तविकता बन जाएंगे, कि हमें अपने बेटों को अपने पड़ोसियों के खिलाफ बचाव के लिए भेजना होगा।"

मारियुपोल में रूस का भीषण हमला

मारियुपोल में रूस का भीषण हमला

यूक्रेनी सरकार के मुताबिक, रूस की सेना ने मारियुपोल शहर पर पूरी तरह से कब्जा करने के लिए भीषण बमबारी की है और रूस की घेराबंदी की वजह से कम से कम 1500 से ज्यादा लोग मारे गये हैं और रूसी सेना ने मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार करने से भी रोकने की कोशिश की है। वहीं, मारियुपोल के मेयर ने कहा है कि, अभी भी शहर में 4 लाख 30 हजार लोग फंसे हुए हैं, जिनके पास ना खाने को खाना है, ना पानी है और ना ही बीमार लोगों के पास जरूरी दवाइयां। मेयर ने कहा है कि, रूसी सेना लोगों को बाहर निकलने से रोक रही है। वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि, 'वे इस पर (मारियुपोल) 24 घंटे बमबारी कर रहे हैं, मिसाइलें दाग रहे हैं। यह नफरत है। वे बच्चों को मारते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+