Ukraine: यूक्रेन ने 1100 किलो का अंडरवाटर विस्फोटक लगाकर तोड़ा क्रीमिया ब्रिज, 2016 में पुतिन ने बनवाया था

Ukraine: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने क्रीमिया पुल पर एक और बड़ा हमला किया है। इस बार SBU ने पुल के पानी के नीचे के हिस्सों को निशाना बनाया, जिससे पुल को काफी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। इसको लेकर SBU ने सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी किया है। यह एक सप्ताह में रूस पर यूक्रेन की तरफ से किया गया दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर ड्रोन से हमला कर 41 फाइटर जेट को निशाना बनाया था।

SBU का दावा: तोड़ दिया पुल

SBU के अनुसार, इस ऑपरेशन में 1,100 किलोग्राम टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, धमाका यूक्रेन समयानुसार सुबह 4:44 बजे हुआ। SBU ने बताया कि इस स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देने में महीनों की मेहनत लगी। यह हमला क्रीमिया पुल के जलमग्न पोल को निशाना बनाकर पुल के आधार को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा था।

Ukraine

रूस के लिए क्यों जरूरी क्रीमिया पुल?

क्रीमिया पुल, जिसे केर्च ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सड़क और रेल पुल है। इसे 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद बनाया गया था और यह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जाता है। यह पुल रूस के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है, खासकर युद्ध के दौरान, क्योंकि इसके माध्यम से रूस ने भारी मात्रा में हथियार और सेना यूक्रेन में भेजी है, लेकिन यूक्रेन की प्लानिंग अब रूस के लिए बड़ी समस्या बन चुका है।

समुद्री ड्रोन से भी कर चुका हमला

यह हमला क्रीमिया पुल पर पहले हुए दो हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले, 8 अक्टूबर 2022 को, इस पुल पर एक ट्रक में विस्फोट हुआ था, जिससे भारी आग लग गई थी। जुलाई 2023 में एक और हमला हुआ था, जिसमें पुल के दो हिस्से नष्ट हो गए थे। उस समय, SBU के प्रमुख वसील मालिक ने पुष्टि की थी कि इस ऑपरेशन में समुद्री ड्रोन 'सी बेबी' का इस्तेमाल किया गया था।

एक सप्ताह में यूक्रेन का दूसरा बड़ा हमला

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, SBU ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया, "यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने एक नया विशेष ऑपरेशन किया और इस बार क्रीमिया पुल को तीसरी बार जलमग्न रूप में निशाना बनाया।" इस हमले से पहले, रविवार को SBU ने रूस के परमाणु-सक्षम रणनीतिक बमवर्षक बेड़े पर हवाई हमले भी किए थे।

रूस ने क्या कहा?

अभी तक रूस की तरफ से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, हमले के तुरंत बाद पुल संचालक ने टेलीग्राम के माध्यम से पुल पर परिवहन सेवा बंद कर दी थी, लेकिन स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे तक परिवहन फिर से सामान्य हो गया था। कितना क्या नुकसान हुआ है इसको लेकर पुख्ता जानकारी आना अभी बाकी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+