मौसम की मार: अगले एक महीने तक बर्फ से ढका रह सकता है ब्रिटेन
लंदन। ब्रिटेन के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रिटेन के कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, वहीं कई जगहों पर आर्कटिक महाद्वीप जैसा नजारा लग रहा है। ब्रिटेन में मंगलवार को हल्के तापमान का अंतिम दिन होगा और इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान पूरे ब्रिटेन में बर्फबारी देखने को मिलेगी।

ब्रिटेन मौसम विभाग के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में एक महीने तक बर्फ गिरेगी। फरवरी के शुरू होते ही अगले एक सप्ताह तक सबसे ज्यादा हालात खराब होने की संभावना है और इस दौरान कई जगहों पर -17 डिग्री तापमान देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने ब्रिटेन के लोगों को खतरनाक मौसम के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे ही है। इस दौरान बर्फबारी और खतरनाक ठंड हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान
बर्फबारी की वजह से ड्राइविंग की स्थिति खतरनाक होने की संभावना है और बर्फानी तूफान जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि देश के लगभग पूरे हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसी सप्ताह के अंत में बर्फबारी शुरू होगी, जो साल का सबसे ठंडा मौसम साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications