ब्रिटेन: PM बनते ही एक्शन मोड में आए ऋषि सुनक, कई मंत्री हटाए, डोमिनिक राब बने डिप्टी पीएम
UK Prime Minister Rishi Sunak भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने मंगलवार को नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 42 साल के ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस पहुंचकर किंग चार्ल्स से मुलाकात की। पीएम पद की शपथ लेने के बाद ही ऋषि सुनक एक्शन मोड में दिखे। ऋषि सुनक ने अपने मंत्रीमंडल के कई मंत्रियों के हटा दिया है। इसके साथ ही डोमिनिक राब ब्रिटेन का डिप्टी पीएम नियुक्त किया है।

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ऋषि सुनक ने जहां बिजनेस सेक्रेटरी जैकब रीस-मोग, जस्टिस सेक्रेटरी ब्रैंडन लुईस, वर्क एंड पेंशन सेक्रेटरी क्लो स्मिथ और विकास मंत्री विक्की फोर्ड को पद से हटा दिया। वहीं डोमिनिक राब को उप प्रधानमंत्री बनाया है। वहीं जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे।
भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार में गृह मंत्री बनाया गया है। लिज ट्रस कैबिनेट में ब्रेवरमैन गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक बार फिर उन्हें पुराना मंत्रालय दिया गया है। कॉमनवेल्थ और विकास मामलों का राज्य सचिव के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। बेन वालेस को फिर से रक्षा राज्य सचिव नियुक्त किया गया है।
सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा के लिए लिज़ ट्रस के मंत्रियों की टीम के कई सदस्यों के इस्तीफे के लिए कहा है। साइमन क्लार्क ने लेवलिंग-अप सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। रानिल जयवर्धने ने पर्यावरण सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। वेल्स के राज्य सचिव रॉबर्ट बकलैंड ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वहीं आलोक शर्मा को कैबिनेट से हटा दिया गया है।
10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया से बात करते हुए ऋषि सुनक ने कहा, 'गलतियों को अब सुधारने की शुरुआत होगी। मैं अपने देश को एकजुट करूंगा और नागरिकों का भरोसा जीतूंगा। उन्होंने कहा कि भरोसा तो कमाया जाता है और मैं यह हासिल करूंगा। मैं उन चुनौतियां का सामना करूंगा, जो देश के सामने हैं।












Click it and Unblock the Notifications