ब्रिटेन: PM पद के लिए कंजरवेटिव पार्टी में सबसे आगे हैं ऋषि सुनक, पहले राउंड की वोटिंग में टॉप पर

नई दिल्ली, 15 जुलाई: हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से वहां पर नए प्रधानमंत्री के चयन की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक इस रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। बुधवार (भारतीय समयानुसार) को लंदन में एलिमिनेशन राउंड की वोटिंग हुई। जिसमें सुनक ने दमदार परफॉर्मेंस दी। अगर इसी तरह से उनको समर्थन मिलता रहा, तो वो जल्द ही ब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे।

Rishi

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक एलिमिनिशेन राउंड की वोटिंग में सुनक ने 25 फीसदी वोट हासिल किए हैं। इस वजह से वो टॉप पर हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी पेन्नी मॉर्डान्ट ने 19 प्रतिशत वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर जगह बनाई। इसके अलावा लिज ट्रॉस को 14 प्रतिशत, केमी बेडेनोक को 11 प्रतिशत और टॉप टुजैन्ट को 10 प्रतिशत वोट मिले। वहीं भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन भी पीएम पद की रेस में हैं, जिनको सिर्फ 9 प्रतिशत वोट ही मिले। ऐसे में वो छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा नधीम जहावी और जर्मी हंट कम वोट मिलने की वजह से बाहर हो गए हैं।

एलिमिनेशन के बाद होगा फाइनल सेलेक्शन
आपको बात दें कि अगर सुनक को ब्रिटेन का नया पीएम बनना है, तो उसको कंजरवेटिव पार्टी का पूरा विश्वास हासिल करना होगा। इसमें पीएम चुनने के लिए एक कमेटी होती है, जिसमें सांसद शामिल होते हैं। इसके बाद नॉमिनेशन, एलिमिनेशन और फाइनल सेलेक्शन होता है। नॉमिनेशन राउंड हो गया है, जबकि एलिमिनेशन राउंड में सुनक टॉप पर हैं। ऐसे में उनको अपनी इस परफॉर्मेंस को बरकरार रखना होगा। इसके बाद 5 सितंबर को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की घोषणा होगी।

भारत से हैं माता-पिता
ऋषि सुनक के माता-पिता भारतीय मूल के थे। हालांकि वो पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन गए। सुनक ने अपनी शिक्षा विनचेस्टर कॉलेज से प्राप्त की और बाद में उन्होंने लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। फिर उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में एमबीए किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+