'यहां से भागो'.. UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और गृहमंत्री के मुंह पर बोली महिला, इमिग्रेशन पॉलिसी से नाराजगी
यूके में छोटे नावो के सहारे भारी संख्या में अवैध अप्रसावी आते रहे हैं, जो ब्रिटेन का एक बड़ा मुद्दा रहा है। ये अप्रवासी अवैध कामों में शामिल रहते हैं।

Rishi Sunka News: अप्रवासियों के खिलाफ लगाकार सख्त रहने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बीच रास्ते पर निशाना बनाने की कोशिश की गई है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने एसेक्स टाउन सेंटर का दौरा किया था और उस दौरान उनके मुंह पर "यहां से भागो" के नारे लगाए गये। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो से पता चलता है, कि ये नारे एक महिला लगा रही थी।
ऋषि सुनक के खिलाफ नारेबाजी
स्काई न्यूज के मुताबिक, ये महिला ऋषि सुनक सरकार की इमिग्रेशन पॉलिसी से काफी नाराज थी। आपको बता दें, कि ब्रिटेन में पिछले कुछ सालों में भारी संख्या में अवैध प्रवासी पहुंचे हैं। ब्रिटेन में दाखिल होने के लिए छोटी-छोटी नावों का सहारा लिया जाता है, जिसको लेकर ब्रिटेन में लंबे वक्त से लोगों की नाराजगी रही है। लिहाजा, ऋषि सुनक सरकार ने नावो के जरिए देश में घुसने वाले अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लिहाजा ब्रिटेन में रहने वाले अवैध अप्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। वहीं, ऋषि सुनक और गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन के खिलाफ नारेबाजी उस वक्त की गई, जब वो दोनों "असामाजिक व्यवहार अभियान" की शुरुआत की तैयारी में तीन पुलिस अधिकारियों के साथ चेम्सफोर्ड की हाई स्ट्रीट के पास जायजा ले रहे थे। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला चिल्लाकर कह रही थी, कि "प्रवासियों को हमारे देश में आने दो। चले जाओ, हम तुम्हें यहां नहीं चाहते।" वीडियो में देखा जा रहा है, कि दोनों नेताओं ने महिला के हल्ला को नजरअंदाज कर दिया है और पुलिस अधिकारयों से बातचीत जारी रखी है।
क्या है अवैध अप्रवासी बिल?
आपको बता दें, कि अवैध अप्रवासियों के खिलाफ ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बनने के बाद गहरी नाराजगी जताई है और विवादित अवैध इमिग्रेशन विधेयक को सोमवार को संसद में पेश किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है, कि इस विवादित बिल को संसद में ऋषि सुनक की लिबरल पार्टी के भी कुछ नेता विरोध कर सकते हैं और विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी का विरोध होना तय माना जा रहा है। ऋषि सुनक ने अपनी यात्रा के दौरान कहा, कि उन्हें विश्वास है, कि उन्होंने एक ऐसा विधेयक तैयार किया है, जो "मजबूत और प्रभावी" है। स्काई न्यूज ने उनके हवाले से कहा है, कि "गृह सचिव और मैंने पिछले दो महीनों में अविश्वसनीय रूप से बारीकी से काम किया है, ताकि कानून को सही तरीके से लागू किया जा सके।" आपको बता दें, कि इस बिल का मकसद यूके में अवैध रूप से दाखिल हुए अप्रवासियों को देश से बाहर निकालना है। ऋषि सुनक ने कहा है, कि "यह एक कठिन बिल है, जिसे ज्यादा लोग पसंद नहीं करेगे। लेकिन, यह भी महत्वपूर्ण है, कि हम अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करें। और हमारा देश वो देश है और महारी सरकार वो सरकार है, जो कानूनों का पालन करती है।"
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे अवैध अप्रवासी?
आपको बता दें, कि प्रधाननमंत्री ऋषि सुनक ने यूके से अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालना और नाव से देश में दाखिल होने वाले अप्रवासियों को रोकना अपनी प्राथमिकता बताया था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा था, कि अवैध अप्रवासी अब देश में नहीं रह सकेंगे, क्योंकि वो ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स और ब्रिटेन में कानूनी तौर पर रहने वाले लोगों के लिए ठीक नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था, "ये अवैध अप्रवासी, आपराधिक गिरोहों को फायदा पहुंचाते हैं।" इसके साथ ही ऋषि सुनक सरकार ने संसद में जो नया बिल पेश किया है, उसमें उन्होंने असामाजिक तत्वों, ड्रग्स तस्करों और अपराधी गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को कई अतिरिक्त अधिकार दे दिए हैं, इसको लेकर भी अवैध अप्रवासियों में गुस्सा है। आपको बता दें, कि यूके में अभी तक ये नियम है, कि अवैध रूप से ब्रिटेन में आने वाले अप्रवासी भी बाद में देश में शरण मांग सकते हैं, जिसे अब बदलने के लिए बिल पेश किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications