भगवान को चढ़ाया जल, गाय की पूजा, साधु-संतों का आशीर्वाद, देखिए ब्रिटेन के पीएम-गृहमंत्री की दिवाली पूजा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉ़नसन और गृहसचिव प्रीति पटेल ने लंदन में मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा करने के बाद दिवाली मनाई।

लंदन, नवंबर 08: भारत में दिवाली भले ही खत्म हो गया है, लेकिन विश्व के कई हिस्सों में अभी भी दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दिवाली के मौके पर तमाम भारतीयों को संदेश दिया और अब उन्होंने मंदिर में जाकर दिवाली मनाई है। जिसकी कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं हैं। ब्रिटेन के प्रधानमत्री बोरिस जॉनसन के साथ ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल भी साथ थीं।

ब्रिटिश पीएम की दिवाली

ब्रिटिश पीएम की दिवाली

यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन और गृह सचिव प्रीति पटेल ने बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली उत्सव मनाया। जिसे ब्रिटेन में 'नेसडेन मंदिर' के नाम से जाना जाता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री का इस मंदिर में पांचवां दौरा था। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था ने एक बयान में कहा कि पत्थर मंदिर परिसर के संक्षिप्त दौरे पर जाने से पहले जॉनसन का पारंपरिक हिंदू तरीके से स्वागत और सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

गृहमंत्री थी पीएम के साथ

गृहमंत्री थी पीएम के साथ

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल भी मौजूद थीं, जो प्रधानमंत्री जॉनसन को पूजा करना सिखा रहीं थीं। वहीं, मंदिर प्रांगन में उनका भी खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान गृहमंत्री प्रीति पटेल पारंपरिक भारतीय लिबास में नजर आ रहीं थीं और उन्होंने मंदिर के आंतरिक गर्भगृह में पीएम जॉनसन के साथ पूजा अर्चना की।

मंदिर में देखा वास्तुकला

मंदिर में देखा वास्तुकला

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और गृहमंत्री प्रीति पटेल ने काफी देर तक मंदिर में बिताया और मंदिर के वास्तुकला को देखा। वहीं, वैश्विक हिंदू नेता ने मार्च 2020 में सभी बीएपीएस स्वयंसेवकों के लिए स्थानीय समुदायों में बुजुर्गों, जरूरतमंदों और कमजोर लोगों की सेवा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक आह्वान जारी किया था कि सभी लोग महामारी के दौरान सूचित, सुरक्षित और समर्थित रहें।

स्वयंसेवकों से मुलाकात

स्वयंसेवकों से मुलाकात

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस दौरान मंदिर परिसर के स्वयंसेवकों से मुलाकात की, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों की काफी मदद की थी और ब्रिटिश पीएम ने लोगों की मदद करने के लिए उनका आभार जताया। इस टीम में देश को सुरक्षित और गतिशील रखने वाले प्रमुख कार्यकर्ता, गरीब और कमजोर लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाले लोगों से मदद की और उनका शुक्रिया जताया।

ब्रिटिश पीएम का संदेश

ब्रिटिश पीएम का संदेश

मंदिर में भगवान की पूजा करने के बाद ब्रिटिश पीएम ने कहा कि, "परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज ने यूनाइटेड किंगडम में जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है। मैं इसे आज यहां नेसडेन मंदिर में देखता हूं। मैं यहां कई बार आ चुका हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं यहां कभी ऐसे समय में आया हूं जब नेसडेन मंदिर पूरे लंदन समुदाय के जीवन के लिए इतना केंद्रीय रहा है और लोगों की मदद कर रहा है।"

पारंपरिक लिबास में गृहमंत्री

पारंपरिक लिबास में गृहमंत्री

ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल पारंपरिक भारतीय लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं और उन्होंने कहा कि, "स्थानीय समुदाय की मदद करने के लिए हर एक गतिविधि में मंदिर सबसे आगे रहा है, लेकिन राष्ट्रीय संकट के समय मंदिर ने जो भूमिका निभाई है, वो अतुलनीय है"। इस दौरान ब्रिटिश गृहमंत्री प्रीति पटेल ने गाय की पूजा भी की।

अविश्वसनीय कार्य

अविश्वसनीय कार्य

ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने अविश्वसनीय कार्य के लिए मंदिर की जमकर तारीफ की और कहा कि, मंदिर ने कोरोना काल में जिस तरह से लोगों की मदद की है, वो सामुदायिक भावना का बिल्कुल सही तरीके से प्रतिनिधित्व है और मैं इसकी सराहना करती हूं।

मंदिर के लिए सम्मान की बात

मंदिर के लिए सम्मान की बात

वहीं, यूके में बीएपीएस मंदिर के ट्रस्टी संजय कारा ने कहा कि, "यह एक सम्मान की बात थी कि प्रधान मंत्री और गृहमंत्री ब्रिटिश हिंदुओं के स्थानीय समुदाय में नेसडेन मंदिर में दिवाली मनाने के लिए शामिल हुए। हम प्रार्थना करते हैं कि वे जनता की सेवा कर सकें। सक्षम रूप से और हमारे महान राष्ट्र के समर्थन में उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+